धन संपदा का बड़ा झटका: इस साल शीर्ष अमीरों की संपत्ति घटी, अंबानी की दौलत में 12% की गिरावट
व्यापार: देश के 100 सबसे अमीर व्यक्तियों की संयुक्त संपत्ति इस साल 9 फीसदी घटकर एक लाख करोड़ डॉलर (88 लाख करोड़ रुपये) रह गई है। यह किसी भी वर्ष की सबसे बड़ी गिरावटों में से एक है। लगभग 100 अरब डॉलर का यह सामूहिक नुकसान पिछले वर्ष के आकलन के बाद से कमजोर होते रुपये और सेंसेक्स में 3 फीसदी की गिरावट के दोहरे दबाव को दर्शाता है।
कमजोर होते रुपये और सेंसेक्स में तीन फीसदी की गिरावट बड़ा कारण
विश्लेषकों के मुताबिक, यह गिरावट इस बात का भी संकेत है कि वैश्विक बाजार में अस्थिरता, सीमित पूंजी निवेश और निवेशकों की सुस्त धारणा ने ऊर्जा और प्रौद्योगिकी से लेकर विनिर्माण और बुनियादी ढांचे तक, सभी क्षेत्रों के भारतीय अरबपतियों की किस्मत को कैसे प्रभावित किया है। फोर्ब्स की सूची में शामिल लगभग दो-तिहाई लोग पिछले वर्ष की तुलना में कम समृद्ध हैं। इससे पता चलता है कि इस वर्ष की वित्तीय चुनौतियों ने देश के सबसे बड़े व्यावसायिक घरानों को भी नहीं बख्शा है।
मुकेश अंबानी अमीरों की सूची पर शीर्ष में
अमीरों की नेटवर्थ में भारी गिरावट के बावजूद रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुखिया मुकेश अंबानी शीर्ष पर हैं। हालांकि, उनकी संपत्ति 12 फीसदी घटी है। दूसरे स्थान पर गौतम अदाणी और उनके परिवार की संयुक्त संपत्ति 92 अरब डॉलर है। भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) द्वारा सितंबर में हिंडनबर्ग के आरोपों को खारिज किए जाने के बाद अदाणी की संपत्ति स्थिर बनी हुई है। ओपी जिंदल समूह की चेयरपर्सन सावित्री जिंदल की संपत्ति 3.5 अरब डॉलर घटी है। भारती एयरटेल के सुनील मित्तल की संपत्ति 3.5 अरब डॉलर बढ़ी है। वे अब चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। इससे पहले वे 2008 में भी इसी स्थान पर थे। एचसीएल के संस्थापक शिव नाडर की भी संपत्ति घटी है।
देश के शीर्ष दस अरबपतियों की संपत्ति
- मुकेश अंबानी-105 अरब डॉलर
- गौतम अदाणी-92 अरब डॉलर
- सावित्री जिंदल-40.2 अरब डॉलर
- सुनील मित्तल-34.2 अरब डॉलर
- शिव नाडर-33.2 अरब डॉलर
- आरके दमानी-28.2 अरब डॉलर
- दिलीप संघवी-26.2 अरब डॉलर
- बजाज परिवार-21.8 अरब डॉलर
- साइरस पूनावाला-21.4 अरब डॉलर
- केएम बिड़ला-20.7 अरब डॉलर

Strait of Hormuz में बढ़ते तनाव से तेल बाजार में जबरदस्त उछाल
भोपाल के फूड आउटलेट में खाने से निकले कीड़े, खाद्य विभाग ने थमाया नोटिस
RBI की बैंक हॉलिडे लिस्ट जारी, जानें कल कहां नहीं होंगे बैंकिंग कामकाज
सबसे ज्यादा सीटें जीतने के बावजूद सत्ता से दूर, क्या Tamilaga Vettri Kazhagam देगी सामूहिक इस्तीफे?
TRE 4 को लेकर पटना में प्रदर्शन उग्र, पुलिस ने छात्रों पर बरसाए डंडे