मध्यप्रदेश पुलिस का बढ़ा गौरव और मान ,ऑल इंडिया पुलिस स्पोर्ट्स प्रतियोगिता 2025 में इंदौर पुलिस की महिला अधिकारियों ने जीते पदक
भोपाल। अमरावती (आंध्र प्रदेश) में आयोजित पांच दिवसीय “ऑल इंडिया पुलिस गेम्स 2025” में मध्यप्रदेश पुलिस की महिला अधिकारियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए मध्यप्रदेश पुलिस का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया। इस प्रतियोगिता में देशभर के विभिन्न राज्यों के पुलिस कर्मियों ने भाग लिया था। मध्यप्रदेश पुलिस की ओर से क्राइम ब्रांच इंदौर, DCRB शाखा में पदस्थ महिला प्रधान आरक्षक बबली खाकरे ने योगा चैंपियनशिप के सिंगल आर्टिस्टिक योगासन इवेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल अर्जित किया। इसी प्रतियोगिता में जीआरपी इंदौर में पदस्थ उप निरीक्षक (अ) पूनम शर्मा ने ट्रेडिशनल योगासन सिंगल इवेंट में उत्कृष्ट योग कौशल का प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल जीतकर मध्यप्रदेश पुलिस और इंदौर पुलिस दोनों का मान बढ़ाया। इन दोनों अधिकारियों की गौरवपूर्ण उपलब्धि पर पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाणा ने हार्दिक बधाई दी और उन्हें निरंतर श्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि उनके इस प्रदर्शन से न केवल विभाग, बल्कि संपूर्ण प्रदेश को गर्व हुआ है। उन्होंने कहा कि ये उपलब्धियां मध्यप्रदेश पुलिस बल में समर्पण, अनुशासन और उत्कृष्टता का प्रतीक हैं, जो अन्य कर्मियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेंगी। यह जीत इंदौर पुलिस की मेहनत, अनुशासन और समर्पण की सशक्त मिसाल है।

Strait of Hormuz में बढ़ते तनाव से तेल बाजार में जबरदस्त उछाल
भोपाल के फूड आउटलेट में खाने से निकले कीड़े, खाद्य विभाग ने थमाया नोटिस
RBI की बैंक हॉलिडे लिस्ट जारी, जानें कल कहां नहीं होंगे बैंकिंग कामकाज
सबसे ज्यादा सीटें जीतने के बावजूद सत्ता से दूर, क्या Tamilaga Vettri Kazhagam देगी सामूहिक इस्तीफे?
TRE 4 को लेकर पटना में प्रदर्शन उग्र, पुलिस ने छात्रों पर बरसाए डंडे