5 वीं से 10 वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए ऊर्जा संरक्षण पर चित्रकला प्रतियोगिता
5 वीं से 10 वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए
ऊर्जा संरक्षण पर चित्रकला प्रतियोगिता
**********
लैपटॉप और हजारों रुपये के पुरस्कार जीतने के अवसर
भोपाल। विद्यार्थियों में ऊर्जा संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से भोपाल में अगले माह नवम्बर में ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (बीईई) द्वारा राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित का जा रही है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित विद्यार्थी 11 दिसम्बर को नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे। केंद्रीय विद्युत मंत्रालय के ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (बीईई) द्वारा ऊर्जा संरक्षण अभियान के अंतर्गत प्रतियोगिता के आयोजन के लिए इस वर्ष एनएचडीसी लिमिटेड को मध्य प्रदेश में प्रतियोगिता की नोडल एजेंसी के रूप में नामित किया गया है। प्रतियोगिता दो वर्गों में आयोजित की जा रही है । वर्ग ‘क’ में कक्षा 5वीं, 6वीं एवं 7वीं के विद्यार्थी और वर्ग ‘ख’ में कक्षा 8वीं, 9वीं एवं 10वीं के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे । वर्ष 2024 में आयोजित इस प्रतियोगिता में 122167 विद्यालयों ने पंजीयन कराया था तथा इन विद्यालयों के करीब 8000000 विद्यार्थियों ने भाग लिया लिया था।
इस प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक विद्यालयों को paintings.beeindia.gov.in पोर्टल पर पंजीकरण कराना अनिवार्य है। विद्यालय स्तर पर प्रतियोगिता आयोजित कर विजेता प्रतिभागियों की जानकारी उक्त पोर्टल पर अपलोड करनी होगी। साथ ही, दोनों श्रेणियों की दो-दो सर्वश्रेष्ठ पेंटिंग्स विद्यार्थियों की संपूर्ण जानकारी सहित एनएचडीसी लिमिटेड, श्यामला हिल्स, भोपाल – 462002 को 31 अक्टूबर 2025 तक डाक द्वारा भेजना आवश्यक है। विद्यालय स्तर की प्रतियोगिता के लिए सुझाए गए विषय हैं – (1) ऊर्जा बचाएं, पृथ्वी बचाएं तथा (2) स्टार बनें – बीईई स्टार रेटेड उपकरणों का उपयोग करें।
प्रदेशभर से प्राप्त प्रविष्टियों में से निर्णायक मंडल द्वारा चयनित प्रत्येक श्रेणी की 50-50 पेंटिंग्स को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए 13 नवंबर 2025 को भोपाल आमंत्रित किया जाएगा। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रत्येक श्रेणी हेतु प्रथम पुरस्कार ₹50,000, द्वितीय पुरस्कार ₹30,000, तृतीय पुरस्कार ₹20,000, 10 सांत्वना पुरस्कार ₹7,500 तथा अन्य प्रतिभागियों को ₹2,000 प्रतिभागिता स्वरूप प्रदान किए जाएंगे। सभी प्रतिभागियों को उनके अभिभावकों सहित आने-जाने का व्यय नियमानुसार प्रतिपूर्ति किया जाएगा।
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के विजेताओं को 11 दिसंबर 2025 को नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा, जिसमें विजेताओं को ₹30,000 से ₹1,00,000 तक नगद पुरस्कार एवं लैपटॉप प्राप्त करने का अवसर रहेगा। दिल्ली यात्रा का संपूर्ण व्यय नोडल एजेंसी द्वारा वहन किया जाएगा।
प्रतियोगिता में विद्यार्थियों की भागीदारी केवल विद्यालयों के माध्यम से ही संभव है; व्यक्तिगत रूप से प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य ऊर्जा संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषय पर विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं समाज में जागरूकता बढ़ाना है, साथ ही विद्यार्थियों को अपनी रचनात्मक प्रतिभा के माध्यम से इस संदेश को सशक्त रूप में प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान करना है। अधिक जानकारी के लिए मोबाईल नम्बर 9886301241, 7014479941, 9131491385 एवं 9425681977 पर संपर्क किया जा सकता है।

Strait of Hormuz में बढ़ते तनाव से तेल बाजार में जबरदस्त उछाल
भोपाल के फूड आउटलेट में खाने से निकले कीड़े, खाद्य विभाग ने थमाया नोटिस
RBI की बैंक हॉलिडे लिस्ट जारी, जानें कल कहां नहीं होंगे बैंकिंग कामकाज
सबसे ज्यादा सीटें जीतने के बावजूद सत्ता से दूर, क्या Tamilaga Vettri Kazhagam देगी सामूहिक इस्तीफे?
TRE 4 को लेकर पटना में प्रदर्शन उग्र, पुलिस ने छात्रों पर बरसाए डंडे