कैलाश विजयवर्गीय अस्पताल से डिस्चार्ज हुए, बॉम्बे हॉस्पिटल में कराए गए थे भर्ती
इंदौर। मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijayvargiya) गुरुवार को अचानक अस्वस्थ हो गए थे। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें तत्काल इंदौर के बॉम्बे हॉस्पिटल (Bombay Hospital) में भर्ती कराया गया थे। अब जानकारी मिली है कि उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक गुरुवार सुबह विजयवर्गीय अपने परिवार और कुछ बेहद करीबी लोगों के साथ बॉम्बे हॉस्पिटल पहुंचे। अस्वस्थ महसूस करने के बाद उन्हें तुरंत डॉक्टर को दिखाया गया। हॉस्पिटल में प्राइमरी ऑब्जर्वेशन (Primary Observation) के बाद, डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें एडमिट कर लिया गया था। हालांकि डॉक्टरों ने विजयवर्गीय की स्थिति सामान्य बताई थी, फिर भी उन्हें वार्ड में ही रखा गया था। अब उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है।

विकसित मध्य प्रदेश की दिशा में बड़ी उपलब्धि, एनीमिया नियंत्रण में राज्य अव्वल
रायगढ़ कलेक्ट्रेट में खुली फर्जी नौकरी की पोल, जांच में चौंकाने वाला खुलासा
मध्य प्रदेश के गांवों की बदलेगी तस्वीर, जानिए वृंदावन ग्राम योजना की खास बातें
US-Iran वार्ता को लेकर बड़ा दावा, अगले हफ्ते पाकिस्तान में हो सकती है बातचीत
भुगतान नहीं मिलने पर पंचायत भवन में लगाई आग, आरोपी ने ट्रैक्टर भी फूंका