क्या आपने नया आधार ऐप डाउनलोड किया है ?
क्या आपने नया आधार ऐप डाउनलोड किया है ?
भोपाल। क्या आपने नया आधार ऐप डाउनलोड किया है? अगर नहीं, तो अब समय है इस सुविधा को अपनाने का। आधार ऐप के जरिए अब आपकी पहचान पूरी तरह मोबाइल में सुरक्षित रह सकती है। इससे आप घर बैठे मोबाइल नंबर और पता अपडेट कर सकते हैं, कहीं भी तुरंत पहचान सत्यापित कर सकते हैं, बायोमेट्रिक को एक क्लिक में लॉक/अनलॉक कर सकते हैं और क्यूआर कोड के माध्यम से अपनी जानकारी आसानी से साझा कर सकते हैं। इन सुविधाओं ने आम लोगों के लिए जीवन को कहीं अधिक सरल और सुविधाजनक बना दिया है।
डिजिटल सेवाओं के विस्तार के बीच यह नया आधार ऐप तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। महज तीन महीनों में इसे 2.1 करोड़ से अधिक बार डाउनलोड किया जा चुका है, जो इसकी उपयोगिता और बढ़ते जनविश्वास का प्रतीक है।
मोबाइल और पता अपडेट अब आसान
आंकड़ों के अनुसार, अब तक 28 लाख से अधिक उपयोगकर्ताओं ने ऐप के माध्यम से अपना मोबाइल नंबर अपडेट किया है, जबकि करीब 6 लाख लोगों ने अपने पते में बदलाव किया है। कि लोग अब पारंपरिक केंद्रों के बजाय डिजिटल माध्यम को प्राथमिकता देकर घर बैठे ही मोबाईल नम्बर और पता अपडेट रहे हैं।
उन्नत और सुरक्षित सुविधाएं
आधार ऐप को उपयोगकर्ता की सुविधा और गोपनीयता को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। इसमें कई आधुनिक फीचर्स शामिल हैं—
- चेहरे के माध्यम से पहचान सत्यापन
- एक क्लिक में बायोमेट्रिक लॉक/अनलॉक
- प्रमाणीकरण इतिहास देखने की सुविधा
- क्यूआर कोड आधारित डिजिटल संपर्क कार्ड
इन सुविधाओं से उपयोगकर्ता अपनी पहचान को सुरक्षित और आसान तरीके से कहीं भी उपयोग कर सकते हैं।
रोजमर्रा के कामों में उपयोगी
यह ऐप केवल पहचान तक सीमित नहीं है, बल्कि कई दैनिक जरूरतों को भी सरल बनाता है। जैसे—
- होटल में चेक-इन के दौरान क्यूआर कोड से सत्यापन
- अस्पताल में भर्ती प्रक्रिया
- कार्यक्रमों में प्रवेश
- आयु सत्यापन
सभी के लिए उपलब्ध
आधार ऐप एंड्रॉयड और आईओएस दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है।
डाउनलोड लिंक:
- एंड्रॉयड: https://play.google.com/store/apps/details?id=in.gov.uidai.pehchaan&hl=en_IN
- आईओएस: https://apps.apple.com/in/app/aadhaar/id6744029871
*****************************

पश्चिम बंगाल में तनाव चरम पर, चुनावी हिंसा में चार लोगों की मौत
हरिद्वार कुंभ 2027 की तैयारी तेज, हर की पैड़ी पर बनेंगे तीन अस्थायी रैंप
शुभेंदु अधिकारी के पीए की हत्या के बाद बंगाल में सियासी बवाल, BJP-TMC आमने-सामने
कोलकाता दौरे पर आज अमित शाह, बंगाल के नए मुख्यमंत्री के नाम का कर सकते हैं ऐलान
टीवीके की सत्ता को लेकर अनिश्चितता बरकरार, AIADMK ने बढ़ाई हलचल