छत्तीसगढ़ में 980 पदों पर बंपर भर्ती का मौका
छत्तीसगढ़| नौकरी की तलाश की कर रहें युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है. जहां कोंडागांव में जिले के शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों को कौशल विकास के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराने के लिए आज 18 फरवरी 2026 को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक लाइवलीहुड कॉलेज परिसर में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है.
980 पदों पर होगी भर्ती
कैंप के माध्यम से कुल 980 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी. चयनित अभ्यर्थियों को नियोजक द्वारा निर्धारित अवधि का प्रशिक्षण प्रदान कर नियोजन किया जाएगा. कैंप में विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहकर साक्षात्कार के माध्यम से चयन करेंगे.
जानें किन पदों पर होगी भर्ती?
इसमें एलएंडटी द्वारा निर्माण परियोजनाओं के लिए बढ़ई के 50 पद,
राजमिस्त्री के 50 पद,
बार बेंडिंग के 50 पद एवं स्टील फिक्सिंग के 50 पद,
इलेक्ट्रिकल के लिए 50 के लिए भर्ती की जाएगी.
10 पास भी कर सकते हैं आवेदन
बता दें कि कार्य स्थल पनवेल मुंबई निर्धारित है, और न्यूनतम योग्यता 10वीं उत्तीर्ण, आयु सीमा 18 से 35 वर्ष. प्रशिक्षण उपरांत 16 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन, साथ ही आवास उपलब्ध कराए जाएंगे. वहीं लिविवान साल्यूशन प्रा.ली. द्वारा एसेम्बली ऑपरेटर के 100 पद (महिला), प्रोडक्शन एसेंबली क्वालिटी के 100 पद, प्रोडक्शन एसेंबली क्वालिटी के 100 पद, प्रोडक्शन एसेंबली क्वालिटी के 30 पद ( महिला ), प्रोडक्शन एसेंबली क्वालिटी के 100 महिला एवं 100 पुरुष पदों पर भर्ती, वहीं प्रशिक्षणार्थी के 200 पदों की जायेगी जिसमें शैक्षणिक योग्यता 10वीं से आईटीआई एवं अन्य डिप्लोमा, आयु सीमा 18 से 30 वर्ष, आवास एवं भोजन सुविधा, कार्य स्थल तमिलनाडु चेन्नई.
कौन-कौन डॉक्यूमेंट लगेंगे?
इस भर्ती के लिए इच्छुक अभ्यर्थी अपने साथ समस्त शैक्षणिक दस्तावेज़, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, 02 पासपोर्ट साइज फोटो एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों की छायाप्रतियां लेकर निर्धारित तिथि और समय पर उपस्थित होना पड़ेगा.

'जब खिलाड़ी से मिली मृगनयनी'; अक्षरा सिंह ने अक्षय कुमार के साथ शेयर की फोटो, कहा- 'सरप्राइज मिलने वाला है'
सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ने किया रकुल प्रीत सिंह को इग्नोर, वायरल वीडियो पर लोगों ने कहा- ‘रकुल का अपमान किया’
आंखों पर काला चश्मा और गले में रुद्राक्ष की माला, ‘भूत बंगला’ से सामने आया अक्षय कुमार का नया लुक
T20 WC: कैफ ने रणनीति पर उठाए सवाल, टीम चयन से लेकर बुमराह के इस्तेमाल और दुबे की गेंदबाजी तक पर साधा निशाना
क्रिकेट के भगवान के सामने झुका अंपायर का सिर: स्टीव बकनर का वर्षों बाद कबूलनामा; माना- सचिन को गलत आउट दिया था