उज्जैन में सहकारी नेतृत्व प्रशिक्षण सम्पन्न
उज्जैन में सहकारी नेतृत्व प्रशिक्षण सम्पन्न
उज्जैन। भारतीय राष्ट्रीय सहकारी शिक्षा केंद्र, नई दिल्ली एवं उज्जैन के नाइस एग्रो कोऑपरेटिव सोसायटी इंडिया लिमिटेड के संयुक्त तत्वाधान में तीन दिवसीय नेतृत्व विकास प्रशिक्षण 8 से 10 अक्टूबर तक उज्जैन जिले के ग्राम आलमपुर उड़ाना में किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सुश्री हेमलता दीदी थीं। प्रशिक्षण कार्यक्रम के शुभारम्भ समारोह में उज्जैन के सहकारिता विभाग के उपायुक्त श्री के. पाटणकर, सहकारी प्रशिक्षण केंद्र इंदौर के पूर्व प्राचार्य के. एल राठौर और दुग्ध सहकारी संघ इंदौर के पूर्व क्षेत्रीय प्रबंधक श्री एन. के. पगारे विशेष अतिथि के रूप में मौजूद थे ।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सुश्री हेमलता दीदी ने प्रशिक्षार्थियों को संबोधित करते हुए ईमानदारी से अपनी उपज पैदा कर संस्था के माध्यम से अधिक से अधिक लाभ कमाने पर जोर दिया दिया। उज्जैन जिले के उपायुक्त सहकारिता श्री के. पाटणकर ने सहकारी संस्थाओं द्वारा दी जाने वाली सेवाओं एवं योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सहकारी प्रशिक्षण केंद्र के पूर्व प्राचार्य श्री के. एल राठौर ने सहकारी आंदोलन के वर्तमान परिदृश्य और सहकारिता के सिद्धांत पर विस्तार से चर्चा की। दुग्ध सहकारी संघ इंदौर पूर्व क्षेत्रीय प्रबंधक श्री एन. के. पगारे ने दूध की उत्पादकता बढ़ाने के बारे में बताया । कार्यक्रम के प्रारंभ में नाइस एग्रो कोऑपरेटिव सोसाइटी इंडिया लिमिटेड के निदेशक सुनील पहाड़िया ने स्वागत भाषण दिया।

कार्यक्रम के आरम्भ में अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित किया। अतिथियों का स्वागत ग्राम आलमपुर उड़ाना के गणमान्य नागरिकों ने किया। कार्यक्रम में आलमपुर होना सहित आसपास के बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया । इस अवसर पर जिला सहकारी संघ के प्रबंधक श्री सुमेर सिंह विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन आलम पुराना दुग्ध सहकारी संस्था के सचिव उज्जैन श्री चंद्र नारायण शर्मा ने किया एवं आभार प्रदर्शन नाइस एग्रो कोऑपरेटिव सोसाइटी इंडिया लिमिटेड के निदेशक श्री सुनील पहाड़िया ने माना । कार्यक्रम के आयोजन में नाइस एग्रो कोऑपरेटिव सोसायटी इंडिया लिमिटेड की अध्यक्ष श्रीमती विभाग सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल