राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ शताब्दी वर्ष

अनुशासित सैकड़ों स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

भोपाल । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना दिवस और 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आज भोपाल के अयोध्या बायपास क्षेत्र में कार्यरत वृंदावन बस्ती शाखा के तत्वावधान में आज सैकड़ों स्वयंसेवकों ने पथ संचालन किया। छत्तीसगढ़ स्थित पार्क से पथ संचलन शुरू होकर विभिन्न मार्गों से होता हुआ पुन: उसी पार्क में समाप्त हुआ।  संस्कृति, हिंदुत्व और श्री सत्य सनातन धर्म की रक्षा के लिए संचालित अनुशासित पथ संचलन में मातृशक्ति ने पूर्ण अनुशासन में रहते हुए एक वेशभूषा में राष्ट्रीय स्वयंसेवकों साथियों के ऊपर फूलों की वर्षा कर आत्मीय स्वागत किया। वृंदावन बस्ती शाखा ने पथ संचलन में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से भाग लेने वाले सभी साथियों से अनुरोध किया है कि आप सभी ऐसा ही सहयोग एवं अनुशासन बनाए रखें।

व्हील चेयर पर पथ संचलन  

वृंदावन बस्ती शाखा के पथ संचलन में उस समय सभी स्वयंसेवकों और स्थानीय नागरिकों के बेहद आश्चर्य हुआ जब एक स्वयंसेवक व्हील चेयर पर शामिल हुए। प्रकाशनगर के प्रशांत सूर्यवंशी एक कृषि वैज्ञानिक हैं और रेल दुर्घटना में चलने मे असमर्थ हैं लेकिन उनके उत्साह में कोई कमी नहीं आई। वे संघ के पुराने स्वयं सेवक हैं तथा शताब्दी वर्ष के इस पथ संचलन में उत्साह और समर्पण के साथ सम्मिलित हुए!