टाइम बैंक ऑफ़ इंडिया का इंदौर चैप्टर शुरू
टाइम बैंक ऑफ़ इंडिया का इंदौर चैप्टर शुरू
इंदौर। टाइम बैंक जैसा कि इसके नाम से ही प्रतीत हो रहा है, इस बैंक में सेवा के लिए व्यतीत किए गए समय का लेखा जोखा रखा जाता है। इस अनूठे टाइम बैंक ऑफ़ इंडिया का इंदौर चेप्टर आज से शुरू हो गया है। अभिनव कला समाज सभागार में आयोजित समारोह में बैंक मैनेजिंग ट्रस्टी अनिल खोसला ने बताया कि इंदौर चैप्टर भारत में टाईम बैंक का 41वां तथा मध्य प्रदेश का ग्वालियर, भोपाल, जबलपुर के साथ चौथा चैप्टर है। उन्होंने बताया कि देश में 8900 से अधिक सदस्यों सहित 1585 सेवा अनुरोधों में 11700 घंटों की सेवाओं का आदान-प्रदान हो चुका है। इंदौर चैप्टर में 250 से अधिक सदस्य हो चुके हैं तथा 3 सदस्यों को 8 सदस्यों द्वारा 22 से अधिक घंटों की सेवाएं भी प्रदान की जा चुकी हैं । शहर चैप्टर को अलग अलग पोस्टल पिन कोड शाखाओं में बांटा जाता है। इंदौर में अभी 3 पिन कोड शाखाएं बन चुकी हैं, जिनमें श्रीनिवास कर्पे जिला एडमिन, हेमंत कश्यप, प्रदीप नीमा एवं शशि मोहन चतुर्वेदी को पिन कोड एडमिन मनोनीत किया जा चुका है।
बैंक के चेयरमैन पीसी जैन ने बताया कि आंध्र प्रदेश सरकार के आधिकारिक आमंत्रण पर, सरकार के सहयोग से टाईम बैंक द्वारा विशाखापत्तनम में पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया जा चुका है। यूपीईएस यूनिवर्सिटी ने अपने छात्रों के इंटर्नशिप के लिए टाईम बैंक को अधिकृत किया हुआ है।
टाईम बैंक में सदस्यों द्वारा, सदस्यों को जरूरत पर सहायता प्रदान की जाती है। सेवा में बिताए गए घंटे, बैंक में उनके खाते में जमा किए जाते हैं। इसकी सदस्यता timebankofindia.com वेबसाइट पर निशुल्क है। सेवा के बदले किसी प्रकार धनराशि का लेनदेन भी नहीं होता है। समय ही मुद्रा के रूप में कार्य करता है। सभी एडमिन और सदस्य अवैतनिक स्वयंसेवक के रूप में कार्य करते हैं। सारी गतिविधियां वेबसाइट पर संचालित होती है और शाखाओं के व्हाट्सएप ग्रुप द्वारा सूचनाओं का आदान प्रदान किया जाता है। कार्यक्रम में संस्ठापकद्वय पीसी जैन एवं अनिल खोसला के अलावा वरिष्ठ समाजसेवी हेमंत गट्टानी, वरिष्ठ नागरिक मंच के डॉ जीडी अग्रवाल, श्रीमती मनोरमा मेनन, उमा झवर, रोटरी के पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अनीश मलिक के अतिरिक्त शहर के अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे । इंदौर जिला एडमिन श्रीनिवास कर्पे द्वारा सभी आगंतुकों का आभार प्रकट किया गया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ नागरिक मंच के अध्यक्ष डॉक्टर जीडी अग्रवाल द्वारा किया गया।

वैलेंटाइन डे पर रिलीज हुआ ‘बैटल ऑफ गलवां’ का रोमांटिक गाना, सलमान और चित्रांगदा की दिखी खूबसूरत केमिस्ट्री
IndiGo फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, टॉयलेट में मिला लेटर
श्रद्धालुओं के स्वागत में अनोखी प्रस्तुति, काशी विश्वनाथ मंदिर पर हाथ जोड़कर खड़े होंगे पुलिस कर्मचारी
एक पल की चूक बनी जानलेवा, जयपुर के चाकसू में दर्दनाक हादसा