21 सितम्बर को एमसीयू में

"कैक्टस फ्लॉवर' का मंचन  

भोपाल। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (एमसीयू) में भोपाल थिएटर्स की ओर से नाटक "कैक्टस फ्लॉवर' का मंचन रविवार, 21 सितंबर को शाम 4.30 बजे होगा। येब बरोस के लिखे अंग्रेजी मूल के इस नाटक का हिंदी अनुवाद प्रवीण और निधि महूवाले ने किया है। डेढ़ घंटा अवधि के "कैक्टस फ्लॉवर' के निर्देशक हैं सुप्रसिद्ध अभिनेता और रंगकर्मी राजीव वर्मा, जो मंच पर भी नजर आएंगे। उनके अलावा रीता वर्मा, प्रवीण महूवाले, महुआ चटर्जी, सुनील सक्सेना भी मुख्य किरदारों में होंगे। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के कुलगुरू श्री विजय मनोहर तिवारी ने बताया कि गणेश शंकर विद्यार्थी सभागार में नाटक, गीत और संगीत की मासिक श्रृंखला "सृजन' की यह पहली कड़ी है।