डिजिटल माध्यम से पेंशनभोगियों को मिल रही त्वरित सहायता
डिजिटल माध्यम से पेंशनभोगियों को
मिल रही त्वरित सहायता
नई दिल्ली। पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग पेंशनभोगियों की समस्याओं के समाधान और उन्हें सही व समय पर जानकारी उपलब्ध कराने के लिए डिजिटल माध्यमों का व्यापक उपयोग कर रहा है। विभाग का उद्देश्य है कि पेंशन से जुड़े सभी सवालों का जवाब सरल भाषा में और आसानी से उपलब्ध हो।
पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग अपनी आधिकारिक वेबसाइट https://doppw.gov.in के माध्यम से पेंशन नियम, आदेश, परिपत्र, शिकायत निवारण व्यवस्था और अन्य जरूरी जानकारी उपलब्ध कराता है। पेंशनभोगी यहां से नवीनतम दिशा-निर्देश और योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
विभाग अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल https://www.youtube.com/@DOPPW_India पर छोटे और आसान वीडियो साझा करता है। इन वीडियो में पेंशन से जुड़े सामान्य प्रश्नों के उत्तर, नियमों की व्याख्या और प्रक्रियाओं को सरल तरीके से समझाया जाता है, जिससे भ्रम दूर होता है और पेंशनभोगियों को सुविधा मिलती है।
इसके अलावा विभाग का आधिकारिक फेसबुक पेज https://www.facebook.com/DoPPW.India/ भी सक्रिय है, जहां पेंशन योजनाओं, नई पहलों और जरूरी अपडेट से संबंधित पोस्ट नियमित रूप से डाली जाती हैं। पेंशनभोगी और उनके परिवार के सदस्य यहां अपने प्रश्न पूछ सकते हैं।
इसी प्रकार विभाग का आधिकारिक एक्स (ट्विटर) हैंडल https://x.com/DOPPW_India पर भी महत्वपूर्ण सूचनाएं और जागरूकता संदेश साझा किए जाते हैं, जिससे जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचे।
विभाग की यह बहु-स्तरीय डिजिटल पहल पेंशनभोगियों को सशक्त बनाने, पारदर्शिता बढ़ाने और त्वरित शिकायत निवारण सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
*******************

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (18 फ़रवरी 2026)
योग से सशक्त होगा युवा वर्ग, शिक्षा के साथ स्वास्थ्य भी आवश्यक :रूपनारायण सिन्हा
सरगुजा जिले में पीएम आवास निर्माण ने पकड़ी रफ्तार