पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 को राज्यस्तरीय पर्यावरण संरक्षण पुरस्कार
पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 को
राज्यस्तरीय पर्यावरण संरक्षण पुरस्कार
भोपाल। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2, भोपाल को वर्ष 2022-23 में पर्यावरण संरक्षण के लिए उत्कृष्ट कार्यों के लिए राज्यस्तरीय म्सम्मान से पुरस्कृत किया है। पुरस्कार के रूप में ₹50,000, रजत स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया गया । यह प्रतिष्ठित पुरस्कार भोपाल स्थित कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आयोजित राज्य स्तरीय विश्व पर्यावरण दिवस समारोह में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2, भोपाल के प्राचार्य श्री पी.के. बेदुये ने प्राप्त किया। श्री बेदुये ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शिक्षकों, छात्रों एवं अभिभावकों का आभार प्रकट किया और पर्यावरण संरक्षण हेतु निरंतर प्रयासरत रहने का संकल्प लिया। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ही विद्यालय परिसर में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत स्काउट एवं गाइड सहित अन्य छात्रों द्वारा पौधारोपण भी किया गया।

Amit Shah का हमला—‘बंगाल में खाता भी नहीं खोल पाएगी कांग्रेस’, Rahul Gandhi पर साधा निशाना
होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव चरम पर, ईरानी सेना की जहाजों पर फायरिंग
Mallikarjun Kharge के बयान पर बवाल, BJP प्रतिनिधिमंडल ने EC से की मुलाकात
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे बना रनवे, वायुसेना ने दिखाया दमखम
क्या आपका पीरियड फ्लो कम हो गया है? तनाव और डाइट हो सकते हैं जिम्मेदार