बिलासपुर-रीवा-बिलासपुर एक्सप्रेस में अस्थाई तौर पर एक अतिरिक्त स्लीपर कोच
बिलासपुर-रीवा-बिलासपुर एक्सप्रेस में
अस्थाई तौर पर एक अतिरिक्त स्लीपर कोच
भोपाल। रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर गाड़ी संख्या 18247/18248 बिलासपुर-रीवा-बिलासपुर एक्सप्रेस में दोनों दिशाओं में आगामी 31 दिसंबर 2024 तक अस्थाई तौर पर शयनयान श्रेणी का एक अतिरिक्त कोच लगाया गया है।
शयनयान श्रेणी का एक अतिरिक्त कोच गाड़ी संख्या 18247 बिलासपुर - रीवा एक्सप्रेस के प्रारंभिक बिलासपुर स्टेशन से दिनांक 16 नवम्बर से लगाया गया है तथा अगले महीने 31 दिसम्बर तक लगाया जाएगा। इसी तरह गाड़ी संख्या 18248 रीवा – बिलासपुर एक्सप्रेस के प्रारंभिक स्टेशन रीवा स्टेशन से दिनांक 17.नवम्बर से 01 जनवरी 2025 तक गंतव्य के लिए लगाया जाएगा।

इजराइल की ईरान को सख्त चेतावनी, “खतरा बने तो नहीं बख्शेंगे”
Indian Premier League 2026 से पहले Anil Kumble का बड़ा बयान
ऊर्जा और खनिज संसाधनों के वैश्विक समीकरण पर पड़ सकता है बड़ा असर
Indian Premier League 2026 से पहले टीमों की बढ़ी चिंता, 6 स्टार खिलाड़ी अभी भी रिहैब में