आपका दिन शुभ हो, मंगलमय हो ........................ आज का चिंतन .............. बताना तो था.............. संजय अग्रवाल
आपका दिन शुभ हो, मंगलमय हो
आज का चिंतन
- संजय अग्रवाल
बताना तो था
कई बार होता है कि जब हम
अपनी पिछले समय की
कोई परेशानी या समस्या
दूसरे को बताते हैं तो
वह कहता है कि
तुम पहले बताते तो सही,
हम लोग इसमें तुम्हारी
कुछ सहायता कर सकते थे।
और तब हमें अफसोस होता है
कि हमने समय रहते इनसे
चर्चा क्यों नहीं की थी।
संकोच
कई बार हम संकोचवश
चाहते हुए भी अपनी बात
अपने लोगों को नहीं बता पाते हैं
जबकि हमें यह विश्वास और
संबल होना चाहिए कि
हमारी सहायता अगर
हमारे अपने ही नहीं करेंगे
तो और कौन करेगा।
प्रयास
मांगने से सहायता मिलने की
संभावना अधिक होती है
इसलिए हमें अपना प्रयास
कभी भी छोड़ना नहीं चाहिए।
अनायास जो सहायता मिल जाती है
वह तो ईश्वर की कृपा है ही।
सामूहिक शक्ति
किसी भी बड़े और महत्वपूर्ण
कार्य को करने के लिए
सामूहिक शक्ति की महत्ता
मिलजुल कर काम करने से ही
पता लगती है।
इसलिए निर्मल, पवित्र और
सहज रूप से सहायता का
आदान-प्रदान हमें निरंतर
प्रगति की ओर ले जाता है।
****************
श्री संजय अग्रवाल आयकर विभाग, नागपुर में संयुक्त आयकर आयुक्त हैं. वे हमेशा लोगों से सम्पर्क और संवाद करने के लिये इच्छुक रहते हैं। इसीलिए वे संपर्क, संवाद और सृजन में सबसे अधिक विश्वास करते हैं। मानवीय मूल्यों और सम्बंधों के सूक्ष्म विश्लेषण के चितेरे श्री अग्रवाल "आज का चिंतन" नियमित रूप से लिख रहे हैं।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 फ़रवरी 2026)
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव