पुलिस ने 93 किलोग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा किया जब्त
जयपुर । चित्तौडग़ढ़ जिले की चंदेरिया थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महेन्द्रा पिकअप से 1.33 करोड़ रुपये कीमत का 8 क्विंटल 93 किलो ग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा जब्त किया है।अंधेरे में कोहरे का फायदा लेकर तस्कर फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।
एसपी सुधीर जोशी ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिये समस्त थानाधिकारियों को दिशा निर्देश दिये गये है। इसी क्रम में वृताधिकारी ग्रामीण शिव प्रकाश के सुपरविजन एवं थानाधिकारी चंदेरिया धर्मराज मीना के नेतृत्व मे एएसआई सुरेन्द्र सिंह, कांस्टेबल महेन्द्र सिंह, रवि कुमार, भागीरथ एवं बहादुर सिंह द्वारा रोलाहेडा पुलिया के पास नाकाबंदी की जा रही थी। इसी दौरान एक महेन्द्रा पिकअप चालक तेज गति से नाकाबंदी तोडकर पिकअप भगा ले गया। जिसके उपर तिरपाल ढंका हुआ था। संदिग्ध लगने पर पुलिस ने पिकअप का पीछा किया तो खान चौराहा के पास चाक गाड़ी को छोडकर अँधेरे व कोहरे का फायदा उठाकर मौके से भाग गया। जिसकी काफी तलाश की। गाड़ी की तलाशी में 47 प्लास्टिक के कट्टे में कुल 8 क्विंटल 93 किलोग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा भरा मिला। जिसको जब्त कर प्रकरण दर्ज किया गया।

लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक टली, राज्यसभा में पेपर लीक पर जोरदार हंगामा
नए परमाणु सहयोग समझौते से मचा बवाल, अमेरिका-सऊदी डील पर उठे सवाल
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का अनोखा नजारा, दिल्ली में अफगानिस्तान होगा मेजबान
इतिहास रचते हुए श्रेयस अय्यर ने धोनी को पीछे छोड़ा, पहली जीत की हर ओर चर्चा
फैक्ट चेक: छात्र आंदोलन पर विराट कोहली के बयान की सच्चाई और अन्य एथलीट्स का रुख