भोपाल सहित मध्यप्रदेश के अधिकांश जिले

शीतलहर और कोहरे की चपेट में

 

भोपाल । कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हो रही बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। इसका असर मध्यप्रदेश में भी दिखाई दे रहा है। तीन – चार दिन पहले जहां न्यूनतम में भी काफी उछाल देखा जा रहा था और अधिकतम तापमान भी काफी बढ़ गया था लेकिन अब अधिकांश हिस्सों में रात और दिन के तापमान में काफी कमी आ गई हैअनेक जिलों में दिन काफी ठंडे रहे जिससे लोगो ंको दिन में भी शीत का अहसास होता रहा। सुबह के दौरान हल्का, मध्यम और घना कोहरा भी छाया रहा जिससे जन जीवन प्रभावित हुआ। भोपाल में सुबह दस बजे तक घना कोहरा छाया रहा तथा दृष्यता भी काफी कम थी। भोपाल में न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया । पिछले 24 घंटों के दौरान मध्यप्रदेश में पचमढ़ी सबसे ठंडा रहा जहां न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान बड़वानी जिला के तालुन में 27.9 डिग्री सेल्सियस रहा

मौसम केंद्र ने अगले 24 घंटों के दौरान रायसेन, शाजापुर, विदशा, भोपाल, राजगढ़, आगर, सीहोर, कटनी, जबलपुर, नरिसंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, नीमच,  मंदसौर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरीग्वालियर,  दतिया, भिंड, मुरैना,  श्यौपुरकलां,  पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, इंदौर, रतलाम,  उज्जै, देवास, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना और मैहर जिलों में हल्का, मध्यम और घना कोहरा छाए रहने के आसार हैं। कुछ स्थानों पर पाला भी पड़ सकता है

न्यूज़ सोर्स : मौसम विभाग