कार ड्रायवर ने युवक को बोनट पर लटकाकर चार किलोमीटर तक घसीटा
जयपुर। जयपुर में एक सनकी ड्राइवर युवक को कार के बोनट पर चार किलोमीटर तक घसीटने का मामला सामने आया है। घटना सोमवार की बताई जा रही है जो अंबेडकर सर्किल पर हुई, जब आरोपी ने पीड़ित युवक भूपसिंह की थार गाड़ी को टक्कर मार दी और फिर कार को भगाकर रामबाग ले गया। जाम होने पर कार रुकने पर भूपसिंह ने अपनी जान बचाने के कार के बोनट पर लटकने की कोशिश की, और करीब चार किलोमीटर तक वह बोनट पर लटका रहा, जबकि ड्राइवर ने कार को तेज रफ्तार से चलाया।
पीड़ित युवक के साथी सुरेश कुमार ने पुलिस को बताया कि जैसे ही कार रुकी, भूप सिंह ने बोनट पर चढ़कर ड्राइवर को रुकने के लिए कहा लेकिन आरोपी ड्राइवर किशन लाल ने कार को भगाना शुरू कर दिया। इस दौरान युवक ने वीडियो बनाने की कोशिश भी की। पुलिस को सूचना दी गई और पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया और कार जब्त कर ली। घटना के बाद यह दावा किया गया कि कार इनकम टैक्स अधिकारी की थी। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

राशिफल 26 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सारनाथ के प्राचीन बौद्ध स्थल यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल
राहुल गांधी का बड़ा बयान: 'कॉकरोच आंदोलन' के बाद छात्रों पर हिंसा को लेकर सरकार पर निशाना
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर शरद पवार का बड़ा दावा, बोले- 'PM से बातचीत के बाद बदला घटनाक्रम'
'फोन छूने पर बेरहमी से पीटते थे', नौकरी दिलाने के नाम पर युवकों के साथ हुआ खौफनाक खेल