प्रयागराज महाकुम्भ में 31 जनवरी को हरित महाकुम्भ

स्वच्छता रथ से जागरूकता अभियान की भी शुरूआत

प्रयागराज। इसी महीने 13 जनवरी से प्रयागराज में महाकुम्भ का शुभारम्भ हो रहा है। करीब डेढ़ माह तक चलने वाले इस महाकुम्भ में देश – विदेश के चालीस करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के मद्देनजर साफ-सफाई एक बड़ी चुनौती होगी। स्वच्छ महाकुम्भ के सपने को साकार करने के लिए सरकारी एजेंसियांजनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक इस आध्यात्मिक और ऐतिहासिक आयोजन की सफलता सुनिश्चित करने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं।  

महाकुम्भ संस्कृति और अध्यात्म के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण की एक सशक्त कहानी बुन रहा है। आगामी 31 जनवरी को शहर में हरित महाकुम्भ का आयोजन किया जाएगा जिसमें देश भर से 1,000 से अधिक पर्यावरण और जल संरक्षण कार्यकर्ता शामिल होंगे। यह अनूठा आयोजन शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास द्वारा आयोजित ज्ञान महाकुम्भ-2081 श्रृंखला का हिस्सा है। इसके मुख्य संरक्षक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ हैं।

हरित महाकुम्भ में  अखिल भारतीय स्तर पर प्रकृतिपर्यावरणजल और स्वच्छता से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। विशेषज्ञ प्रकृति के पांच तत्वों के संतुलन को बनाए रखने और उनके सामने आने वाली चुनौतियों का समाधान करने के बारे में अपने अनुभव साझा करेंगे। इसके अतिरिक्तपर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के बारे में महाकुम्भ में पधारे आगंतुकों के बीच जागरूकता बढ़ाने के तरीकों के साथ-साथ इन प्रयासों को बढ़ावा देने के लिए चलाए जा रहे अभियानों पर भी चर्चा की जाएगी।

  प्रयागराज महाकुम्भ में आने वाले श्रद्दालुओं और पर्यटकों को स्वच्छता के बारे में जागरूक करने के उद्देश्य से स्वच्छता रथ यात्रा की शुरुआत की गई है। यह रथ महाकुम्भ नगर मार्ग से होकर गुजरता है। इस पहल का उद्देश्य इस भव्य आयोजन के दौरान आने वाले लाखों आगंतुकों के लिए स्वच्छ वातावरण बनाए रखना है। प्रयागराज के महापौर श्री उमेश चंद्र गणेश केसरवानी ने इस आयोजन को 'जन जागरण यात्राबताया जिसका उद्देश्य प्रयागराज को स्वच्छस्वस्थ और अनुशासित बनाना है। रथ के साथ-साथ अलग-अलग रंगों के डस्टबिन लेकर नुक्कड़ नाटक करने वाले कलाकारों ने गीले और सूखे कचरे के लिए अलग-अलग डस्टबिन का इस्तेमाल करके कचरे को उचित तरीके से अलग करने और रखने के बारे में जागरूकता फैलाई। संदेश को आगे बढ़ाते हुएयात्रा के दौरान स्वच्छता-थीम वाले संगीत बैंड ने प्रदर्शन कियाजिसने महाकुम्भ के दौरान प्रयागराज को स्वच्छ बनाए रखने के आह्वान किया। बड़ी संख्या में सफाई मित्र (स्वच्छता कार्यकर्ता) और नगर निगम के कर्मचारियों ने भी सक्रिय रूप से भाग लियाजिन्होंने शहर को साफ रखने में अपनी भूमिका के महत्व पर जोर दिया।

***************