मकर संक्रांति और पोंगल पर्व की हार्दिक बधाई... शुभकामनाएं ..... आपका दिन शुभ हो, मंगलमय हो

 

 

आज का चिंतन

  • संजय अग्रवाल  

 

समय 

 

हमारी ग्रह दशा कैसी है

हमारा समय कैसा चल रहा है

यह हमारे नियंत्रण में नहीं होता है।

किंतु प्रतिदिन 24 घंटे के समय 

का उपयोग हम किस प्रकार करें

यह पूरी तरह हमारे नियंत्रण में होता है।

 

अनिवार्य और एच्छिक

दिन का अधिकांश समय 

हमारे अनिवार्य कार्यों जैसे 

व्यावसायिक, पारिवारिक इत्यादि 

में व्यतीत होता है।

शेष समय का 

हम सदुपयोग करते हैं या 

उसे व्यर्थ करते हैं

यह पूरी तरह 

हमारे चुनाव, इच्छा शक्ति और 

क्षमता पर निर्भर करता है।

 

लगन, उद्देश्य, ध्येय

जो लगनशील होते हैं

जिनका ध्येय स्पष्ट होता है

जो अपने उद्देश्य के लिए पूर्णतया 

समर्पित होते हैं,

वह अपने प्रत्येक 

क्षण का उपयोग उसी दिशा में 

करते हैं और

निरंतर करते रहते हैं। 

उससे उन्हें न केवल

संतुष्टि की प्राप्ति होती है

अपितु वे यश और 

प्रतिष्ठा के अधिकारी होते हैं।

 

क्या करें

हम हर पल सजग, सचेत 

और जागरुक रहें कि 

हमारे प्रत्येक क्षण में 

हमारी सक्रियता क्या है

हमारे कर्म क्या हैं  

और हमें क्या अभीष्ट है। 

अपने हरेक क्षण के

उपयोग के लिए

हम स्वयं ही पूरी तरह 

जिम्मेदार होते हैं।

 

****************

https://dailynewshub.net/ws/dailynewshubnet/news/202411/Agrawal_Sanjay_IT_-_Copy-8.jpg

श्री संजय अग्रवाल आयकर विभागनागपुर में संयुक्त आयकर आयुक्त हैं. वे हमेशा लोगों से सम्पर्क और संवाद करने के लिये इच्छुक रहते हैं इसीलिए वे संपर्कसंवाद और सृजन में सबसे अधिक विश्वास करते हैं  मानवीय मूल्यों और सम्बंधों के सूक्ष्म विश्लेषण के चितेरे श्री अग्रवाल "आज का चिंतन" नियमित रूप से लिख रहे हैं