प्रयागराज महाकुंभ........

कल से  रानी कमलापति-बनारस-रानी कमलापति

द्विसप्ताहिक विशेष रेलगाड़ी

भोपाल, 15 जनवरी। प्रयागराज महाकुंभ  में जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रानी कमलापति-बनारस-रानी कमलापति कुंभ मेला द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस विशेष रेलगाड़ी कल, 16 जनवरी से शुरू हो रही है। गाड़ी संख्या 01661 विशेष रेलगाड़ी 16 जनवरी  से 20 फरवरी 2025 तक प्रत्येक सोमवार एवं गुरुवार को सुबह 11:10 बजे रानी कमलापति से प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 10:15 बजे बनारस पहुँचेगी। इसी प्रकार गाड़ी  संख्या 01662 द्वि-साप्ताहिक विशेष रेलगाड़ी 17 जनवरी से 21 फरवरी तक प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को दोपहर 14:45 बजे बनारस से रवाना होकर अगले दिन सुबह 11:30 बजे रानी कमलापति आएगी।

रानी कमलापति और बनारस के बीच ये दोनो विशेष रेलगाड़ियां  मंडीदीप, औबेदुल्लागंज, बुदनी, नर्मदापुरम, इटारसी, सोहागपुर, पिपरिया, गाडरवारा, करेली, नरसिंहपुर, श्रीधाम, मदनमहल, जबलपुर जंक्शन, देवरी, सिहोरा रोड, कटनी जंक्शन, झुकेही, मैहर, सतना जंक्शन, जैतवार, मझगवां, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर एवं चुनार स्टेशनों पर रुकेगी। इस रेलगाड़ी में 02 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 04 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 07 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी इकॉनमी, 05 शयनयान श्रेणी और 02 सामान्य श्रेणी सहित कुल 22 कोच रहेंगे।

*********************** 

बीना- कटनी मुड़वारा-बीना महाकुंभ मेला मेमू ट्रेन आज से शुरू

भोपाल। रेल प्रशासन ने प्रयागराज महाकुम्भ के मद्देनजर गाड़ी संख्या बीना- कटनी मुडवारा- बीना महाकुंभ मेला मेमू अनारक्षित गाड़ी शुरू की है। 

गाड़ी संख्या 06603 बीना- कटनी मुडवारा महाकुंभ मेला मेमू अनारक्षित विशेष ट्रेन 14 जनवरी से 28 फरवरी 2025 तक संचालित होगी। बीना स्टेशन से यह गाड़ी 14:00 बजे प्रस्थान करेगी और मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए उसी दिन कटनी मुडवारा स्टेशन पर शाम 20:10 बजे पहुंचेगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 06604 कटनी मुडवारा-बीना महाकुंभ मेला अनारक्षित विशेष मेमू ट्रेन कटनी मुडवारा स्टेशन से 14 जनवरी से 28 फरवरी 2025 तक संचालित होगी। कटनी मुडवारा से यह गाड़ी रात 21:00 बजे प्रस्थान करेगी और मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए बीना स्टेशन पर अगले दिन सुबह 04.15 बजे पहुंचेगी।

रास्ते में यह गाड़ी दोनों दिशाओं में बीना, बीना मालखेड़ी, बघौरा, खुरई, सुमरेरी, जरुआ खेड़ा, इसरवारा, नरयावली, सागर, मकरोनिया, लिधौरा खुर्द, गिरवर, गणेशगंज, पथरिया, असलाना, दमोह, करहिया भदौली, बांदकपुर, घटेरा, सगोनी, सलैया, बखलेटा, रीठी, हरदुआ, स्टेशनों पर रुकेगी।

 *********************************