मंगला पशु बीमा योजना आवेदन की बढ़ी अंतिम तिथि
जयपुर। राजस्थान के पशुपालकों के लिए बड़ी राहत की खबर है भजनलाल सरकार ने मंगला पशु बीमा योजना के आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया है मंगला पशु बीमा योजना में आवेदन की अंतिम तिथि पहले 12 जनवरी थी, जिसे बढ़ाकर अब 22 जनवरी कर दिया गया है. ऐसे में पशुपालक आगामी बुधवार तक अपने पशुओं के बीमा के लिए आवेदन कर सकेंगे। भजनलाल सरकार ने गत महीने पशुपालकों से मंगला पशु बीमा योजना के आवेदन लेना शुरू किए थे, लेकिन पोर्टल का सर्वर धीरे चल रहा था. जिसकी वजह से लक्ष्य की तुलना में कम आवेदन प्राप्त हुए है. ऐसे में सरकार ने आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने का फैसला लिया सरकार ने मंगला पशु बीमा योजना के आवेदन की अंतिम तिथि को 12 जनवरी से बढ़ाकर 22 जनवरी कर दिया है. पशुपालक इस योजना के लिए ऑनलाइन मोबाइल में एप डाउनलोड करके अथवा ई-मित्र पर जाकर ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि मंगला पशु बीमा योजना राजस्थान सरकार द्वारा शुरू की गई एक योजना है, जिसका उद्देश्य राज्य के पशुपालकों को उनके पशुओं के लिए आर्थिक सुरक्षा देना है. इस योजना के तहत, पशुपालकों के पशुओं का बीमा निशुल्क किया जाता है. इसके लिए पशुपालकों को कोई प्रामीयम नहीं देना होता है. मंगला पशु बीमा योजना में आवेदन के लिए पशुओं की टैगिंग जरूरी है. यह बीमा सिर्फ उन पशुओं का होगा, जिनका कोई बीमा नहीं हुआ है।

राशिफल 25 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
तेंदूपत्ता संग्राहकों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण की ओर छत्तीसगढ़
सी.एम. हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधानः सौर सुजला योजना का सोलर पंप चालू होने से लौटी किसान के खेतों की रौनक
तकनीक, समन्वय और प्रशिक्षित पुलिस बल के दम पर होगा सुरक्षित एवं व्यवस्थित सिंहस्थ-2028 - डीजीपी कैलाश मकवाणा
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से होमेश्वर प्रसाद जायसवाल को मिली राहत, शून्य हुआ बिजली बिल