कड़ाके की सर्दी में लोगों का हाल जानने रात में निकले सीएम योगी, रैन बसेरा पहुंचे
लखनऊ। यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ बुधवार रात कड़ाके की सर्दी के बीच लखनऊ के रैन बसेरों में ठहरे लोगों का हाल जानने पहुंचे। सीएम का काफिला पहले मिल कॉलोनी पहुंचा, जहां योगी ने रैन बसेरे में ठहरे लोगों से कुशलक्षेम पूछी और फिर लक्ष्मण मेला रोड चले गए जहां अलग-अलग रैन बसेरों में प्रदेश के कई जिलों से आए लोग ठहरे थे।
मीडिया रिपोर्ट में आधिकारिक बयान में कहा गया है कि इन रैन बसेरों में कोई अपने परिजन को चिकित्सक को दिखाने के लिए तो कोई अन्य कार्य से यहां आया था। सीएम योगी ने उनसे पूछा कि यहां रैन बसेरों में कोई परेशानी तो नहीं तो सभी ने व्यवस्था को संतोषजनक बताया। सीएम ने कड़ाके की ठंड में हर जरूरतमंद को आश्रय उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

राशिफल 25 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
तेंदूपत्ता संग्राहकों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण की ओर छत्तीसगढ़
सी.एम. हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधानः सौर सुजला योजना का सोलर पंप चालू होने से लौटी किसान के खेतों की रौनक
तकनीक, समन्वय और प्रशिक्षित पुलिस बल के दम पर होगा सुरक्षित एवं व्यवस्थित सिंहस्थ-2028 - डीजीपी कैलाश मकवाणा
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से होमेश्वर प्रसाद जायसवाल को मिली राहत, शून्य हुआ बिजली बिल