कलेक्ट्रेट परिसर में आग लगने से मचा हड़कंप, चारो तरफ फैली अफरा-तफरी
भोपाल: राजधानी भोपाल से एक बड़ी खबर सामने आई है जहां कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई के दौरान काम नहीं होने पर एक वाहन में आग लगा दी गई. घटना के बाद कलेक्ट्रेट में हड़कंप मच गया. मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने मोर्चा संभाल लिया. जानकारी के मुताबिक, जमीन विवाद के मामले को लेकर किसान कलेक्ट्रेट पहुंचा था. जहां उसकी जनसुनवाई नहीं हुई।
गुस्से में आकर किसान ने पहले खुद को आग लगाने की कोशिश की, इसके बाद उसने एक पार्टी के महासचिव की गाड़ी में आग लगा दी. पुलिस ने तुरंत युवक को हिरासत में ले लिया. फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया. युवक को थाने ले जाकर पूछताछ की जा रही है।

वायरल सेलिब्रेशन पर पहली बार बोले वैभव सूर्यवंशी, आखिर किसे दिया था संदेश?
यरुशलम हत्याकांड: फ्लैट में मिला भारतीय मजदूर का शव, जांच में जुटी पुलिस
लॉ ग्रेजुएट्स के लिए खुशखबरी! भारतीय सेना में अधिकारी बनने का शानदार अवसर
खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में उछाल, रोजगार और कारोबार के लिए खुल रहे नए द्वार
दूसरों की किस्मत बताने वाली अन्ना खुद नहीं जान पाईं अपना भविष्य, पावर बैंक ब्लास्ट में झुलसीं