अब जींस पैंट या जैकेट में परीक्षा नहीं दे सकेंगे अभ्यर्थी, जारी हुआ ये अजीबोगरीब ड्रेस कोड
अगर आप राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से आयोजित किसी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आज ही कुर्ता-पजामा सिलवा लें। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से अब अभ्यर्थियों के ड्रेस कोड में बदलाव किया गया है। इस बात की जानकारी राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड क अध्यक्ष आलोक राय ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी है। अब मेटल चेन और मेटल जिप वाले जींस पैंट या जैकेट पहनकर आने वाले अभ्यथियों को परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों के लिए ये बहुत ही जरूरी खबर है।
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड क अध्यक्ष आलोक राय ने एक्स के माध्यम से कहा कि सभी पुरुष और महिला कैंडिडेट्स ध्यान दें कि मेटल चैन और मेटल जिप वाले जींस पैंट या जैकेट न पहने अन्यथा परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसलिए हमने ड्रेस कोड में बदलाव किया है। पुरुष कैंडिडेट्स को अब कुर्ता पजामा भी अब अलाउड है। सबको ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।
कड़े गए तो हवालात की करनीा होगी सैर
इसके बाद राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड क अध्यक्ष आलोक राय ने सोमवार को एक्स के माध्यम से कहा कि बोर्ड के ऑफिसर ने आज मुझे बोला साब ये क्या कर दिया अब तो लडक़े नाड़े में कारतूस छुपा कर लाएंगे। सच्ची? मुझे नहीं लगता कि लोग ऐसा करेंगे? मगर जो करने की सोच रहे हों याद रखना, पकड़े गए तो हवालात की सैर एंड चक्की पीसिंग एंड पीसिंग एंड पीसिंग हो जायेगा और वोभी कम से कम 10 साल के लिए।

'दिल टूट गया है'— छात्रों पर कार्रवाई को लेकर भावुक हुए शेखर सुमन, सरकार से पूछे सवाल
88 करोड़ की ठगी मामले में बड़ा ब्रेकथ्रू, अविनाश राठौड़ का प्रत्यर्पण कर लाई पुणे पुलिस
वाराणसी में दिल दहला देने वाली वारदात, चाकू के हमले में दो पालतू कुत्तों पर जानलेवा हमला
61 पेज के आदेश से मची हलचल, हाईकोर्ट ने दागी वकीलों के मामलों पर बनाई नई व्यवस्था
राहुल की मौत का जिम्मेदार कौन? अवैध ब्रेकर और प्रशासनिक चुप्पी पर परिजनों का सवाल