मध्यप्रदेश सरकार गौ-सेवा के लिये प्रतिबद्ध - उप मुख्यमंत्री शुक्ल
भोपाल : उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि मध्यप्रदेश सरकार गौ-सेवा के लिये प्रतिबद्ध है। प्रदेश में वर्ष 2024 को गौ-संवर्धन वर्ष के रूप में मनाया गया। उन्होंने कहा कि गौ-माता सम्पूर्ण मानव जाति के लिए पूजनीय है। मानव जाति के कल्याण के लिए गौमाता की रक्षा करना होगी, हमें गौ-माता को निराश्रित नहीं रहने देना है। उन्होंने आह्वान किया कि हर घर में गौ-माता का पालन कर गोकुल बनायें। उप मुख्यमंत्री शुक्ल आगर-मालवा जिले के कामधेनु गौ-अभयारण्य सालरिया में चल रहे एक वर्षीय वेदलक्षणा गौ-आराधना महोत्सव अंतर्गत गौ-कथा में शामिल हुए।
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि गौ-अभयारण्य में चल रहे इतने वृहद स्तर के महोत्सव ने गौ-संवर्धन वर्ष को चरितार्थ किया है। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने गौ-अभयारण्य सभाकक्ष में अभयारण्य की व्यवस्थाओं एवं आवश्यकताओं के बारे मे चर्चा की। उन्होंने अभयारण्य की व्यवस्थाओं पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सालरिया को मॉडल अभयारण्य बनाने के लिये मुख्यमंत्री डॉ. यादव से चर्चा करेंगे।
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने गौ-शेड में जाकर गौवंशों के पालन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और गौ-माताओं का पूजन किया तथा पौष्टिक आहार के रूप में गुड़ खिलाया। विधायक मधु गहलोत सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं संबंधित अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।

राशिफल 24 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना बनी आर्थिक संबल
बाल श्रम पर जीरो टॉलरेंस, हर मुक्त बच्चे के पुनर्वास पर होगा विशेष फोकस
महिला एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर मंत्री सारंग नाथुबरखेड़ा अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया निरीक्षण
پارلیمنٹ مارچ، لاٹھی چارج اور انصاف کی امید میں لاکھوں طلبہ