शोभा लिमिटेड में पांच फीसदी हिस्सेदारी बेचेगी अनामुडी
नई दिल्ली । गोदरेज परिवार की कंपनी अनामुडी रियल एस्टेट्स बेंगलुरू स्थित शोभा लिमिटेड में अपनी पांच प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने पर विचार कर रही है। इसकी मौजूदा बाजार कीमत करीब 1,000 करोड़ रुपये बताई जा रही है। शेयरधारिता के अनुसार अनामुडी रियल एस्टेट्स की शोभा लिमिटेड में 9.99 प्रतिशत हिस्सेदारी है। शोभा लिमिटेड का कुल बाजार पूंजीकरण करीब 20,000 करोड़ रुपये है। सूत्रों के अनुसार गोदरेज परिवार ने शोभा लिमिटेड में अनामुडी रियल एस्टेट्स की कुल हिस्सेदारी का आधा हिस्सा बेचने के लिए बैंकरों की नियुक्ति की है। शेयरों की बिक्री शुक्रवार को शेयर एक्सचेंज पर ब्लॉक समझौते के जरिए किए जाने की संभावना है।

विभिन्न चिकित्सा पद्धतियों के समन्वय से आमजन को पहुंचे अधिक से अधिक स्वास्थ्य लाभ : आयुष मंत्री परमार
स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशील एवं जागरूक होना जरूरी : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
चिकित्सकों के संवेदनशील व्यवहार से मरीजों की आधी तकलीफ़ हो जाती है दूर : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
बंगाल चुनाव के लिए बीजेपी ने 140 उम्मीदवारों पर बनाई सहमति, जल्द होगा ऐलान
मुख्यमंत्री डॉ. यादव शनिवार को बरही के किसान सम्मेलन में होंगे शामिल