खाई में गिरी बस, 6 की मौत
लद्दाख। लेह के दरबुक इलाके में गुरुवार को एक बस 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 22 लोग घायल हो गए। जब यह हादसा हुआ तो बस लेह से पूर्वी लद्दाख जा रही थी। कुछ घायलों की हालत गंभीर है और उन्हें इलाज के लिए एसएनएम लेह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लेह के डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि घायलों को सेना और सीएचसी तांगत्से स्वास्थ्य सेवा केंद्रों में भर्ती कराया गया है। बस में लगभग 25 यात्री सवार थे, जिनमें दो बच्चे और 23 स्कूल के कर्मचारी थे। यह बस एक कर्मचारी की शादी में शामिल होने के लिए डुरबुक जा रही थी, तभी डुरबुक मोड के पास यह एक गहरी खाई में जा गिरी।

विभिन्न चिकित्सा पद्धतियों के समन्वय से आमजन को पहुंचे अधिक से अधिक स्वास्थ्य लाभ : आयुष मंत्री परमार
स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशील एवं जागरूक होना जरूरी : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
चिकित्सकों के संवेदनशील व्यवहार से मरीजों की आधी तकलीफ़ हो जाती है दूर : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
बंगाल चुनाव के लिए बीजेपी ने 140 उम्मीदवारों पर बनाई सहमति, जल्द होगा ऐलान
मुख्यमंत्री डॉ. यादव शनिवार को बरही के किसान सम्मेलन में होंगे शामिल