चीन ने प्रमुख नीतिगत दर और बैंक जमा पर ब्याज घटाया
बैंकॉक । चीन ने प्रमुख नीतिगत दर और बैंक जमा पर ब्याज दर कम करके अपनी अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने के प्रयास तेज कर दिए हैं। यह कदम वैश्विक शेयर बाजारों में गिरावट को देखते हुए बढ़ाया गया है, जिससे चीनी बाजारों में नुकसान बढ़ गया है। बुधवार को दोपहर तक हांगकांग का हैंगसेंग 1.4 प्रतिशत तथा शंघाई कम्पोजिट सूचकांक 0.4 प्रतिशत नीचे आ गया। पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना ने गुरुवार को कहा कि उसने एक साल के मध्यम अवधि के पॉलिसी लोन के लिए ऋण दर में 20 आधार अंकों की कटौती करके इसे 2.3 प्रतिशत कर दिया है। सात-दिन के ऋण पर ब्याज दर घटाकर 1.7 प्रतिशत कर दी गई है। प्रमुख सरकारी बैंकों ने अपने वित्त पर दबाव कम करने के लिए जमा दरों में कटौती की है। केंद्रीय बैंक ने इस सप्ताह की शुरुआत में अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए कई अन्य ऋण दरों में कटौती की थी।

विभिन्न चिकित्सा पद्धतियों के समन्वय से आमजन को पहुंचे अधिक से अधिक स्वास्थ्य लाभ : आयुष मंत्री परमार
स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशील एवं जागरूक होना जरूरी : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
चिकित्सकों के संवेदनशील व्यवहार से मरीजों की आधी तकलीफ़ हो जाती है दूर : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
बंगाल चुनाव के लिए बीजेपी ने 140 उम्मीदवारों पर बनाई सहमति, जल्द होगा ऐलान
मुख्यमंत्री डॉ. यादव शनिवार को बरही के किसान सम्मेलन में होंगे शामिल