शहीद दिवस पर रेलवे का अनोखा कदम, दो मिनट के मौन से दी जाएगी श्रद्धांजलि
भारत के स्वतंत्रता संग्राम में शहीद हुए वीरों की स्मृति में जोधपुर रेलवे प्रशासन ने गुरुवार को शहीद दिवस पर सुबह 10:59 से 11:02 बजे तक सभी रेलवे इंजनों की सीटियां बंद रखने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही रेलवे स्टेशनों पर उद्घोषणा कर कर्मचारियों और यात्रियों से दो मिनट मौन रखने की अपील की गई है। शहीद दिवस की इस विशेष श्रद्धांजलि के लिए विभागीय कर्मचारियों को सायरन के माध्यम से सचेत किया जाएगा।
जोधपुर डीआरएम पंकज कुमार सिंह ने बताया कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की स्मृति में गुरुवार को दो मिनट का मौन रखा जाएगा। इसके तहत रेलवे इंजन भी सुबह 10.59 से 11.02 बजे तक सीटियां नहीं बजाएंगे।
इसके अतिरिक्त रेलवे स्टेशनों पर उस अवधि में मौजूद कर्मचारियों के साथ-साथ रेलयात्रियों से भी सुबह 11 से 11.02 बजे तक दो मिनट तक मौन रहने की अपील की गई है तथा इसके लिए रेलवे स्टेशनों पर बाकायदा उद्घोषणा से सभी को स्मरण दिलाया जाएगा। सहायक कार्मिक अधिकारी नरेंद्र सिवासिया के अनुसार शहीद दिवस पर मौन अवधि के प्रारंभ और समाप्ति पर सायरन बजा कर विभागीय कर्मचारियों को मौन के लिए सचेत किया जाएगा।

ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
मध्यप्रदेश भीषण गर्मी की चपेट में, भोपाल @ 43.6 डिग्री