राजस्थान में 24 घंटे में बड़ा तापमान बदलाव, अधिकतम 35 डिग्री तक पहुंचा
राजस्थान में फरवरी के पहले सप्ताह में मौसम में जबरदस्त बदलाव देखने को मिल सकता है। फिलहाल प्रदेश में गर्मी का प्रभाव तेजी से बढ़ा है। बीते 24 घंटों में ही तापमान में विचलन का स्तर काफी ज्यादा हो गया है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री के स्तर को छू गया है। निम्नतम न्यूनतम तापमान में भी तेज गिरावट आई है।
मौसम केंद्र जयपुर की ओर से फरवरी के पहले सप्ताह का पूर्वानुमान जारी किया गया है। इसमें 2 फरवरी से 4 फरवरी तक प्रदेश में एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसका प्रभाव व्यापक रहेगा। जयपुर, उदयपुर, कोटा, बीकानेर, भरतपुर और अजमेर संभाग में इस विक्षोभ के प्रभाव से बारिश हो सकती है। हवा में आर्द्रता की मात्रा 40 से 100 प्रतिशत दर्ज की गई है। जिससे बारिश के मजबूत संकेत मिल रहे हैं।
बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अधिकतम और न्यूनतम तापमान की स्थिति
प्रदेश का सर्वाधिक गर्म जिला बाड़मेर रहा। यहां अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं निम्नतम न्यूनतम तापमान लूणकरणसर में 5.8 डिग्री दर्ज किया गया।
फतेहपुर में न्यूनतम पारा 7 डिग्री तक पहुंच गया है। यहां 24 घंटों में ही न्यूनतम पारे में 6 डिग्री का अंतर आ गया है। वहीं सीकर में न्यूनतम तापमान 2 डिग्री से 12 डिग्री हो गया है।
प्रदेश के 14 जिलों में न्यूनतम तापमान का स्तर 10 से 15 डिग्री के बीच रहा। अजमेर में न्यूनतम तापमान 12.1, भीलवाड़ा में 12.2, जयपुर में 12.6, सीकर में 12, कोटा में 10.8, चित्तौड़गढ़ में 10.2, डबोक में 12.6, बाड़मेर में 12.3, आबू रोड़ में 11.6, जैसलमेर में 10.9, फलौदी में 11.8, बीकानेर में 12.4, अंता में 12.4 व डूंगरपुर में 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
मध्यप्रदेश भीषण गर्मी की चपेट में, भोपाल @ 43.6 डिग्री