जोधपुर सेंट्रल जेल में मिले 6 मोबाइल, 3 सस्पेंड
जोधपुर । जोधपुर की सेंट्रल जेल में पुलिस व जेल की तलाशी में छह मोबाइल मिले हैं। इस मामले में जेल महानिदेशक ने तीन जेलकर्मियों को निलंबित कर दिया है। मामला यह है कि जोधपुर की सेंट्रल जेल से लाडनूं विधायक मुकेश भाकर को धमकी मिली थी। इसके बाद जेल डीजीपी के निर्देश पर सेंट्रल जेल की तलाशी ली गई। जोधपुर जेल प्रशासन की ओर से रातानाडा थाने में मामला भी दर्ज कराया गया है। जेल अधीक्षक राजपाल सिंह ने गुरुवार रात की तलाशी को लेकर जांच के आदेश भी दिए हैं।
रातानाडा थानाधिकारी नरेश मीणा ने बताया कि गुरुवार रात पुलिस, प्रशासन व जेल स्टाफ द्वारा सघन तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान बैरक, बिस्तर, शौचालय में तलाशी ली गई। इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जांचने वाले उपकरणों का उपयोग किया गया जिसमें 4 मोबाइल मिले। इनमें एक स्मार्ट फोन है जबकि 3 कीपैड मोबाइल हैं। एक चार्जर भी मिला है। पुलिस इन मोबाइल से किए गए कॉल्स का रिकॉर्ड निकलवा रही है। इस तलाशी अभियान के दौरान जोधपुर उपखंड अधिकारी पंकज जैन, एडीसीपी निशांत भारद्वाज, जेल अधीक्षक राजपाल सिंह व 4 थानों के निरीक्षक शामिल थे।

नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह