जोधपुर में उपजे सांप्रदायिक तनाव पर प्रशासन ने की कार्रवाई
जोधपुर के सूरसागर में शुक्रवार देर रात आगजनी और हिंसा के बाद अब पुलिस ने मामले में 200 लोगों पर FIR दर्ज की है और तोड़फोड़ और आगजनी करने के आरोप में 45 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।
गौरतबल है कि शुक्रवार रात को दो पक्षों में बढ़े विवाद ने हिंसा का रूप ले लिया। मौके पर जमकर कांच की बोतलें और पत्थरबाजी की गई। एक दुकान को आग के हवाले भी कर दिया गया। पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों ने मौके पर स्थिति को नियंत्रित किया। वहीं, प्रशासन ने निगम की टीम को बुलाकर मौके से कांच और पत्थर हटवाए। फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण है लेकिन धीरे-धीरे सामन्य होने की तरफ बढ़ रही है। पुलिस फोर्स इलाके में गश्त कर रही है। लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की जा रही है।

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 7 दिन मौसम स्थिर, दिन में हल्की गर्मी और सुबह धुंध के आसार
सशक्त ऐप से बिलासपुर पुलिस की बड़ी सफलता, 10 दिन में 29 चोरी के वाहन बरामद
सुकमा-बीजापुर सीमा पर सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई... ट्रैक्टर समेत IED को किया बरामद
दिल्ली पुलिस का मजेदार पोस्ट, पाकिस्तान की हार पर लिया तंज
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने मारपीट व लूट की FIR की निरस्त