होनहार बच्चों को छात्रवृत्ति दिये जाने हेतु आवेदन आमंत्रित
जयपुर । नगर निगम ग्रेटर के समस्त नियमित सफाई कर्मचारियों के होनहार बच्चों की छात्रवृत्ति हेतु 20 फरवरी 2024 तक आवेदन पत्र लिये जा रहे है। आयुक्त श्रीमती रूकमणि रियाड़ ने बताया कि नगर निगम ग्रेटर जयपुर बजट वर्ष 2023-24 में सफाई कर्मचारियों के होनहार बच्चों को छात्रवृत्ति दिये जाने का निर्णय लिया गया है।
उन्होंने बताया कि नगर निगम ग्रेटर के नियमित सफाई कर्मचारी अपने होनहार बच्चों की छात्रवृत्ति हेतु निर्धारित आवेदन पत्र संबंधित जोन, हेल्पलाईन, अटल सेवा केन्द्र (मुख्यालय) से प्राप्त कर कार्मिक शाखा में 20 फरवरी 2024 तक भिजवाये। जिससे सफाई कर्मचारियों के होनहार बच्चों को प्रोत्साहित किया जा सके।उन्होंने बताया कि निगम के नियमित सफाई कर्मियों के शैक्षणिक वर्ष 2022-23 में उत्तीर्ण माध्यमिक व उच्च माध्यमिक कक्षा के होनहार छात्रों को छात्रवृत्ति राशि दी जाएगी। साथ ही माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक कक्षा में केवल 70 प्रतिशत या अधिक प्राप्तांक वाले छात्र ही छात्रवृत्ति के लिए पात्र होंगे। उन्होंने बताया कि छात्रवृत्ति शैक्षणिक वर्ष 2022-23 में राजकीय अथवा मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्था से माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक उत्तीर्ण छात्रों पर ही लागू होगी। उन्होंने बताया कि आवेदन की अंतिम तिथि 20 फरवरी 2024 उपरांत कोई आवेदन स्वीकार नहीं किया जावेगा साथ ही आवेदन पत्र में अंकित आवश्यक दस्तावेज संलग्न किया जाना अनिवार्य है आवश्यक दस्तावेज संलग्न नहीं किये जाने की स्थिति में आवेदन स्वत: ही निरस्त माना जायेगा।

छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?