आकाशीय बिजली की चपेट में आकर युवक-युवती की हुई मौत
भरतपुर के रूपवास थाना इलाके में एक 14 साल की लड़की की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। वहीं दूसरी तरफ रुदावल इलाके में छत पर बारिश में नहाने गए एक युवक की बिजली गिरने से मौत हो गई। दोनों के परिजन उन्हें अपने-अपने इलाके में अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार बारिश के दौरान लड़की खेत पर काम कर रही थी उस दौरान यह हादसा हुआ। बिजली गिरने की आवाज सुनकर दोनों के परिजन दोनों घायलों को अलग-अलग अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां जांच करने के बाद डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
दरअसल जिले के कई इलाकों में कल दोपहर 3 बजे बारिश हुई और तेज हवाओं के साथ आकाशीय बिजली चमकी, जिसकी चपेट में आने से दोनों की मौत हो गई।

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 7 दिन मौसम स्थिर, दिन में हल्की गर्मी और सुबह धुंध के आसार
सशक्त ऐप से बिलासपुर पुलिस की बड़ी सफलता, 10 दिन में 29 चोरी के वाहन बरामद
सुकमा-बीजापुर सीमा पर सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई... ट्रैक्टर समेत IED को किया बरामद
दिल्ली पुलिस का मजेदार पोस्ट, पाकिस्तान की हार पर लिया तंज
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने मारपीट व लूट की FIR की निरस्त