विधवा महिला के साथ गैंगरेप करने वालों पर केस दर्ज!
अलवर । राजस्थान के अलवर में एक विधवा महिला के साथ 3 लोग पिछले 2 सालों से गैंगरेप कर रहे हैं। साथ ही उसका अश्लील फोटो और वीडियो भी बनाया और उसे वायरल करने की धमकी भी दे रहे हैं। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि उसके पति की 8 साल पहले मौत हो गई थी। पड़ोसी उसे पेंशन दिलाने के बहाने बहला-फुसलाकर 2 साल पहले अपने साथ ले गया था। इस दौरान उसने उसके के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया और उसके अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए। उसके बाद आरोपी आए दिन पीड़िता के साथ दुष्कर्म करता रहा। विरोध करने पर आरोपी ने अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी। इसके अलावा पीड़िता ने बताया कि आरोपी उसे और उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी भी देता था। इतना ही नहीं अश्लील वीडियो के वायरल करने का डर दिखाकर आरोपी ने अपने दोस्तों के साथ भी गलत काम करवाया। 16 मई की रात में एक आरोपी ने उसे फोन कर खेत में बुलाया और जबरन दुष्कर्म किया। जब पीड़िता इसका विरोध कर चिल्लाई तो पीड़िता के परिजन आवाज सुनकर घटना स्थल पर आ गए। उन्होंने मौके से एक आरोपी को पकड़ लिया और इसकी सूचना पुलिस को दी। आरोपी मारपीट कर वहां से फरार हो गया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर 3 आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में पीड़िता का मेडिकल कराया गया है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम लगी हुई है। जल्द ही उन्हें आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (16 फ़रवरी 2026)
श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र है बाबा धाम: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 का भव्य समापन
सरगुजा ओलंपिक के जिला स्तरीय आयोजनों में 10,577 खिलाड़ियों ने की भागीदारी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना