मुख्यमंत्री धुलंडी पर जनता संग खेलेंगे होली
जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी (24 व 25 मार्च) के पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। शर्मा ने कहा कि उमंग, उत्साह व रंगों का यह त्यौहार आपसी भाईचारे, प्रेम, सुख एवं समृद्धि का प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे सामाजिक बुराइयों एवं भेदभाव को मिटाने तथा समरसता बनाए रखने का संकल्प लें। शर्मा ने सभी लोगों से होली खेलने के दौरान प्राकृतिक रंगों का उपयोग करने और पानी का विवेकपूर्ण इस्तेमाल करने का आग्रह भी किया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 25 मार्च को धुलंडी के दिन ओटीएस स्थित मुख्यमंत्री निवास पर होली का त्यौहार मनाएंगे। इस दौरान शर्मा सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक जनता के साथ भी होली खेलेंगे।

पाक पीएम शहबाज ने तारिक रहमान को दी जीत की बधाई, भाई कहकर किया संबोधित
सोने-चांदी की कीमतों में आया बड़ा बदलाव, खरीदने से पहले जान लें आज का सटीक भाव
Mahashivratri Special: लंबी यात्रा पर निकलने से पहले राहत की खबर, इन राज्यों में स्थिर रहे पेट्रोल-डीजल के दाम