सांख्यिकी अधिकारी परीक्षा-2023 के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित
जयपुर । राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा 25 फरवरी 2024 (रविवार) को सांख्यिकी अधिकारी प्रतियोगी परीक्षा-2023 (सांख्यिकी विभाग) का आयोजन जयपुर शहर के 41 परीक्षा केन्द्रों पर किया जायेगा। परीक्षा का आयोजन दोपहर 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक होगा।जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि परीक्षा के सुचारू एवं सफल संचालन के लिये कलक्ट्रेट के कमरा नम्बर 116 में एक नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है, जो दिनांक 23 फरवरी एवं 24 फरवरी को प्रात: 10 बजे से सायं 5 बजे तक एवं 25 फरवरी को प्रात: 8 बजे से परीक्षा समाप्ति उपरान्त परीक्षा नियंत्रण कक्ष से संबंधित समस्त कार्य पूर्ण होने तक कार्य करेगा। परीक्षा नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नम्बर 0141-2206699 रहेगा। उन्होंने बताया कि परीक्षा के आयोजन के लिए पुलिस, नगर निगम, यातायात पुलिस, शिक्षा विभाग, चिकित्सा विभाग, नागरिक सुरक्षा विभाग, विद्युत विभाग, रोडवेज, जेसीटीसीएल सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई है।

बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी