निगम ने 19 केन्टर सामान जब्त किया
जयपुर । नगर निगम ग्रेटर आयुक्त श्रीमती रूकमणि रियाड़ के निर्देशानुसार उपायुक्त सतर्कता अजय कुमार शर्मा एवं उपायुक्त मालवीय नगर जोन श्रीमती अर्शदीप बराड़ के नेतृत्व में नगर निगम जयपुर ग्रेटर के क्षेत्राधिकार में वार्ड नं. 126 सेक्टर 06 नाले के पास मालवीय नगर विवेकानन्द पार्क के चारों तरफ से अस्थाई अतिक्रमण करने पर 19 केन्टर सामान जप्त किया गया। उपायुक्त सतर्कता अजय कुमार शर्मा ने बताया कि नगर निगम ग्रेटर के क्षेत्राधिकार में वार्ड नं. 126 सेक्टर 06 नाले के पास मालवीय नगर विवेकानन्द पार्क के चारों तरफ से अस्थाई अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान 19 केन्टर सामान जप्त कर गोदाम में भिजवाया गया दौरे के दौरान कार्यवाही सतर्कता टीम द्वारा मौके पर समझाईश करते हुए मौखिक पाबंद करवाया कि भविष्य में अस्थाई अतिक्रमण समय से हटा ले अन्यथा नगर निगम जयपुर ग्रेटर के क्षेत्राधिकार में अवैध अतिक्रमण करने वालों के विरूद्ध भारी चालान या प्रभावी कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।

बच्चों की डिजिटल सुरक्षा पर जोर: केरल सरकार 6 लाख पेरेंट्स को सिखाएगी AI
आगर मालवा में अफवाह ने भड़काई हिंसा, बच्चा चोरी के शक में महिला से मारपीट
सुरक्षा को नई ताकत: मेरठ में तैयार होगा देश का पहला ड्रोन रनवे
एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव के हेलीकॉप्टर में तकनीकी गड़बड़ी, पायलट की सूझबूझ से सुरक्षित लैंडिंग
किसानों के लिए बड़ी पहल: हर खेत को मिलेगा अपना ‘आधार’, रिकॉर्ड होगा पूरी तरह डिजिटल