आपदा प्रबंधन जागरूकता प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन
जयपुर । सवाई मानसिंह अस्पताल के पुनर्वास एवं अनुसंधान केन्द्र में एक दिवसीय आपदा प्रबंधन जागरूकता प्रशिक्षण शिविर का आयोजन हुआ। उप नियंत्रक, नागरिक सुरक्षा अमित शर्मा ने बताया कि शिविर में विषय विशेषज्ञों द्वारा अधिकारियों, कर्मचारियों एवं सुरक्षा कार्मिकों को आपदा प्रबंधन की बारीकियों से रूबरू कराया गया।
उप नियंत्रक अमित शर्मा ने स्वयं इस मौके पर आगजनी की घटना के दौरान राहत एवं बचाव कार्य की तकनीक की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में पुनर्वास एवं अनुसंधान केन्द्र के अधिकारियों के साथ-साथ डायरेक्टर डॉ. मृनाल जोशी, डॉ. सुनील शर्मा, मेडिकल ऑफिसर डॉ. अशोक गुप्ता, नर्सिंग अधीक्षक रूपेश पारीक, प्रशासनिक अधिकारी आर.के. चतुर्वेदी, सहायक लेखा अधिकारी एवं नर्सिंग अधिकारियों सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी