इंदौर में आठ सफाई मित्रों का सम्मान
इंदौर में आठ सफाई मित्रों का सम्मान
इंदौर l इंदौर को लगातार आठवीं बार स्वच्छता पुरस्कार मिलने की खुशी में इंदौर के विशाल एवेन्यू रहवासी संघ ने कालोनी में आयोजित एक गरिमामय समारोह में आठ स्वच्छता मित्रों को शॉल और श्रीफल प्रदान कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर संघ के सचिव श्री संजय उपाध्याय ने कहा कि जब भी वे किसी दूसरे शहर में जाते हैं और इंदौर का नाम लेते हैं, तो वहां के नागरिक अत्यंत आत्मीयता के साथ पेश आते हैं। तब हमें लगता है कि स्वच्छता के कारण यह सम्मान मिल रहा है। उन्होंने इस सम्मान का पूरा श्रेय सफाई मित्रों की कड़ी मेहनत को देते हुए कहा कि स्वच्छता ब इंदौर की पहचान है तथा इस पर इंदौर के नागरिकों को गर्व कमहसूस होता है । इस गरिमामयी समारोह में विशाल एवेन्यू के सभी रहवासी उपस्थित थे।

अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा मॉक ड्रिल व स्वास्थ्य शिविर आयोजित
विकास की अद्भुत यात्राओं का अभिनंदन पर्व है, राज्य स्थापना दिवस : राज्यपाल पटेल
दतिया पुलिस द्वारा सोनागिर जैन मंदिर चोरी प्रकरण के त्वरित खुलासे पर जैन समाज ने डीजीपी श्री कैलाश मकवाणा का किया सम्मान
भारत-इटली रक्षा सहयोग मजबूत, सैन्य हार्डवेयर निर्माण पर बनी सहमति
बंगाल में नतीजों से पहले सियासी घमासान, शुभेंदु अधिकारी का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला