इजरायली जहाज पर सवार पांच भारतीय नाविक रिहा
ईरान में भारतीय दूतावास ने कहा कि तेहरान द्वारा जब्त किए गए इजरायली जहाज (एमएससी एरीज) पर सवार पांच भारतीय नाविकों को गुरुवार को रिहा कर दिया गया और वे ईरान से चले गए हैं।भारतीय दूतावास ने उनकी रिहाई का विवरण साझा करते हुए कहा कि हम बंदर अब्बास में दूतावास और भारतीय वाणिज्य दूतावास के साथ घनिष्ठ समन्वय के लिए ईरानी अधिकारियों की सराहना करते हैं।विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने इंटरनेट मीडिया एक्स पर पोस्ट किया, एमएससी एरीज पर सवार पांच भारतीय नाविकों को गुरुवार शाम रिहा कर दिया गया और वे ईरान से चले गए। इजरायल से जुड़े मालवाहक जहाज को 13 अप्रैल को ईरान ने जब्त कर लिया था, जिसमें 17 भारतीय नागरिक सवार थे।

Durg News: 27 साल के CISF जवान ने लगाई फांसी, शव के पास पेपर पर लिखा मिला भाई का नाम और नंबर
तारिक रहमान के शपथ समारोह में शामिल नहीं होंगे PM मोदी? 17 फरवरी को मुंबई में इमैनुएल मैक्रों के साथ मीटिंग फिक्स
CG News: अब इस जिले में धर्मांतरित महिला के शव दफनाने पर मचा बवाल! परिवार ने किया घर वापसी का ऐलान, फोर्स तैनात
भारत-पाक मुकाबले से पहले उज्जैन में हवन-पूजन, टीम इंडिया की जीत के लिए 50 पुजारियों ने की विशेष प्रार्थना
Indian Student Death: अमेरिका में भारतीय छात्र का मिला शव, 6 दिन पहले हुआ था लापता