होटल में दोस्त ने युवती से किया रेप
जयपुर । जयपुर के होटल में एक दोस्त के युवती से रेप करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर बेहोशी की हालत में न्यूड वीडियो बना लिया और शादी करने का झांसा देकर 3 साल तक देहशोषण किया। इसके बाद न्यूड वीडियो को शेयर करने की धमकी देकर दोस्तों के साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। पीडि़ता ने आरोपियों के खिलाफ रामगंज थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है।
पुलिस ने बताया कि रामगंज निवासी 31 साल की युवती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उसने बताया- साल 2019 में उसकी मुलाकात आरोपी नाजिम से हुई थी। बातचीत के दौरान दोनों में दोस्ती हो गई। नवंबर 2019 में आरोपी नाजिम ने मिलने के लिए उसे होटल में बुलाया, जहां नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर बेहोशी की हालत में रेप किया और उसका न्यूड वीडियो बना लिया। पीडि़ता ने बताया- होश आने पर उसने विरोध किया तो उसके साथ शादी करने का वादा किया। शादी करने का झांसा देकर 3 साल तक देहशोषण करता रहा। इसके बाद न्यूड वीडियो को शेयर करने की धमकी देकर दोस्तों के साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। उसने विरोध किया तो नाजिम ने शादी करने से भी मना कर दिया। धोखे का एहसास होने पर पीडि़ता ने आरोपी नाजिम और उसके दोस्तों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई।

वैलेंटाइन डे पर रिलीज हुआ ‘बैटल ऑफ गलवां’ का रोमांटिक गाना, सलमान और चित्रांगदा की दिखी खूबसूरत केमिस्ट्री
IndiGo फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, टॉयलेट में मिला लेटर
श्रद्धालुओं के स्वागत में अनोखी प्रस्तुति, काशी विश्वनाथ मंदिर पर हाथ जोड़कर खड़े होंगे पुलिस कर्मचारी
एक पल की चूक बनी जानलेवा, जयपुर के चाकसू में दर्दनाक हादसा