एक्टिव मोड में गहलोत, एलिवटेड रोड का लिया फीड बैक
जयपुर । जोधपुर शहर के लिए एलिवेटेड रोड की घोषणा हुए करीब दो साल हो गए हैं, लेकिन अभी तक इसका शिलान्यास नहीं हुआ है पूर्व सीएम अशोक गहलोत इसको लेकर सक्रिय हो गए हैं. उन्होंने हाल ही में केंद्रीय मंत्री नीतिन गडकरी से मुलाकात की और एलिवेटेड रोड को लेकर उनसे बातचीत की उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए बताया कि नितिन गडकरी ने उन्हें जानकारी दी है कि एलिवेटेड रोड की डीपीआर का अंतिम परीक्षण चल रहा है। अशोक गहलोत सीएम हाउस से 49 सिविल लाइन में हाल ही में शिफ्ट हुए है सीएम रहते हुए व्यस्तता के चलते कार्यकर्ताओं का गहलोत से मिलना काफी परेशानी भरा होता था अब गहलोत ने कार्यकर्ताओं से जुड़े रहने के लिए अपने आवास के लैंडलाइन नंबर जारी किए है गहलोत ने सोशल मीडिया एक्स पर अपने नए आवास के फोन नंबर पोस्ट करते हुए लिखा कि मेरे से मिलने और अपॉइंटमेंट लेने के लिए आप इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने