सोना पहली बार 74 हजार के पार
नई दिल्ली । सोना और चांदी ने मंगलवार को ऑल टाइम हाई बनाया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक, कारोबार के दौरान 10 ग्राम सोना 839 रुपए महंगा होकर 74,222 रुपए का हो गया। चांदी भी ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई है। ये 6,071 रुपए महंगी होकर 92,444 रुपए प्रति किलो ग्राम पर पहुंच गई। इससे पहले सोमवार 20 मई को चांदी 86,373 रुपए पर थी। इस साल अब तक सोने के दाम 10,870 रुपए बढ़ चुके हैं। 1 जनवरी को सोना 63,352 रुपए पर था, जो अब 74,222 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है। वहीं एक किलो चांदी के दाम 73,395 रुपए से बढक़र 92,444 रुपए पर पहुंच गए हैं।

जसप्रीत बुमराह की घातक स्लोअर गेंद का राज क्या है? पाक मूल के पेसर ने किया बड़ा दावा
बंदी की कगार पर 800 से अधिक कंपनियां, कार्टन बॉक्स, स्नैक्स और फैब्रिकेशन फैक्टरियां प्रभावित
नमी भरी पुरवा से छाया धुंध का साया, 18 साल बाद मार्च में लौटा ऐसा मौसम