विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल की बधाई एवं शुभकामनाएं
जयपुर । राज्यपाल कलराज मिश्र ने विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस (3 मई) पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
राज्यपाल मिश्र ने कहा है कि मीडिया को हमारे यहां लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ माना गया है। मीडिया आम जन को संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक करने के साथ ही कर्तव्यों के लिए सजग करता है। उन्होंने कहा कि प्रेस की स्वतंत्रता ही संवैधानिक अधिकार एवं मानवाधिकारों को सुनिश्चित करने का बड़ा आधार है।
राज्यपाल ने विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और वेब मीडिया से जुड़े सभी पत्रकारों के लिए शुभकामनाएं देते हुए पत्रकारिता के स्वस्थ मूल्यों के साथ लोकतंत्र के सजग प्रहरी के रूप में कार्य करने का आह्वान किया है।

बच्चों की डिजिटल सुरक्षा पर जोर: केरल सरकार 6 लाख पेरेंट्स को सिखाएगी AI
आगर मालवा में अफवाह ने भड़काई हिंसा, बच्चा चोरी के शक में महिला से मारपीट
सुरक्षा को नई ताकत: मेरठ में तैयार होगा देश का पहला ड्रोन रनवे
एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव के हेलीकॉप्टर में तकनीकी गड़बड़ी, पायलट की सूझबूझ से सुरक्षित लैंडिंग
किसानों के लिए बड़ी पहल: हर खेत को मिलेगा अपना ‘आधार’, रिकॉर्ड होगा पूरी तरह डिजिटल