नव वर्ष 2026 : अरुण कुमार जैन की शुभकामना पाती
नव वर्ष 2026 : अरुण कुमार जैन की शुभकामना पाती
************************************
महाकुंभ से शुरु हुआ
2025 का नया साल
भगदड़ में जानें गई
पर योगी रहे बेमिसाल
चुनावों से भरा रहा
पूरा का पूरा साल
एन डी ए की वापसी
विपक्ष का बुरा हाल
आर्थिकी मजबूत हुई
देश की चर्चा खूब हुई
ट्रंप टैरिफ करे बवाल
मोदिनोमिक्स करे कमाल
भारत की सज्जन शान
पड़ोसी कर रहे परेशान
नेपाल श्रीलंका बांग्ला पाक
नालायक सब हुए नापाक
जनता खूब ठगी गई
अब साइबर क्राईम से
नए नए तरीके सब ओर
सफेद पोश बने हैं चोर
पहलगाम में आतंकी पीर
मानवता को दिया चीर
पर्यटकों की हत्या से
घाव लगे बड़े गंभीर
भारत की प्रतिज्ञा पूरी
हुई ऑपरेशन सिंदूर से
किया प्रचंड प्रतिकार
पाक में मचा हाहाकार
कर सुधार में छूट का
प्रेम से किया बड़ा ऐलान
जी एस टी की छूट का
खूब जमकर मना त्यौहार
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने
सेवा के पूर्ण किए सौ वर्ष
भारत मां की शान का
देशभक्तों में है अतुल हर्ष
बोगस वोट चोरी रोकने
चला विशेष सघन पुनरीक्षण
एस आई आर के नाम से
नपे अवैध घुसपैठिए
नरेंद्र मोदी को मिला कुल
उनतीस देशों से बड़ा सम्मान
विश्व भर में प्रतिष्ठित हुआ
भारत मां का गौरव गरिमा गान
"वंदे मातरम्" खूब लिख दिया
बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय ने
"आनंद मठ" में राष्ट्र गीत महान
150 वर्ष पूरे इस साल बेमिसाल
विश्व भर में चल रहे
कई दिन सालों से युद्ध
राजनीति सिरफिरी हुई
करुणा खोते बुद्ध
आमजन सब हैं कष्ट में
सोना चांदी में बने रिकॉर्ड
शेयर म्यूचुअल फंड उधार
नहीं दिखता कोई सुधार
वक्फ नियम संशोधन से
मुस्लिम नेता करे बवाल
आम जनता खुश हुई
उठ रहे सवाल दर सवाल
आतंकी डॉक्टर कर रहे
दिल्ली में बड़ा विस्फोट
अच्छे खासे पेशे में
घुसी शंका की खोट
अमित शाह के नाम है
संकल्पों का पूरा जोड़
नक्सली खात्मे से किया
फिर एक नया जयघोष
आर्थिकी है चल पड़ी
अब ऊंचाई की ओर
व्यापार समझौते हो रहे
नव वर्ष में होगी नई भोर
शिवशंकर के आशीष से
जयशंकर विदेश नीतिआधार
इधर अश्विनी वैष्णव रत हैं
असंभव स्वप्न करें साकार
चैंपियन ट्रॉफी जीतकर
क्रिकेट में पुरुष चढ़े पहाड़
विश्व कप जीतकर
महिलाएं भी दे रही दहाड़
अहमदाबाद हवाई दुर्घटना
सुरक्षा पर उठ रहे सवाल
इधर खूब उड़ानें रद्द हुई
बना रनवे रुकावट का साल
जी राम जी के नाम से
मिलेगा बढ़कर रोजगार
आठवें वेतन आयोग से
उम्मीद है खूब मिले पेंशन
देशभक्ति का जज्बा अंदर
खूब चल रही फिल्म धुरंधर
नई दिल्ली में प्रदूषण से
सब तरफ है धुंध भयंकर
जीवन में कठिनाई आएं
कभी किसी से न घबराएं
आने वाला समय विकट है
पुरुषार्थ से आगे बढ़ते जाएं
भारत बन गया विश्व में
चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था
वर्ष जाते जाते मान बढ़ा
नव वर्ष में धन खूब बरसे
अनंत हार्दिक शुभकामनाएं
नव वर्ष,नव हर्ष, अक्षुण्ण रहे
क्षमा याचना सहित
जय हिंद
************************

।। अरुण कुमार जैन ।।
आई आर एस

निजी स्कूलों की मनमानी पर लगाम, किताब-कॉपी और ड्रेस खरीदनें पर बड़ा फैसला, पैरेंट्स को राहत
12 किमी होगी मेट्रो सेकंड फेज के ट्रैक की कुल लंबाई, 150 करोड़ से बनेगा बसंतकुंज डिपो
पोषण आहार के निजीकरण पर सियासी घमासान, महिलाओं के रोजगार का मुद्दा गरमाया