देश का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर बनेगा भिखारी मुक्त
देश का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर बनेगा भिखारी मुक्त
इंदौर। भारत के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर को अब भिखारी मुक्त शहर बनाने की मुहिम चलाई जा रही है। आज से सम्पूर्ण इंदौर जिला में भिक्षावृत्ति पर पूर्णत: प्रतिबंध लगा दिया है। अब जो व्यक्ति भिक्षुओं को भिक्षा देगा या उनसे कोई सामान खरीदेगा, ऐसे व्यक्तियों के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही की जायेगी। इंदौर जिला में यदि कहीं कोई व्यक्ति भिक्षावृत्ति करता पाया जाता है, तो उसकी सूचना कोई भी व्यक्ति महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी श्री दिनेश मिश्रा को उनके मोबाईल नंबर- 9691494951 पर दे सकते हैं। सूचना सत्यापन के दौरान जानकारी सही पाई जाती है तो संबंधित व्यक्ति को एक हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जायेगी।
इंदौर जिला को भिखारी मुक्त बनाने के सम्बंध में आज जिला कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने भिक्षावृत्ति की रोकथाम एवं इस सामाजिक बुराई के समूल निवारण के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा अधिनियम 2023 की धारा 163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी कर दिए हैं। यह आदेश आगामी 8 मई तक प्रभावशील रहेगा। इसके पहले भी विगत जनवरी माह में इस तरह का प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया गया था, जो फरवरी माह तक प्रभावशील रहा। इस आदेश के प्रभावी परिणाम को देखते हुए इसे और आगे बढ़ाया गया है। इंदौर जिला को भिखारी मुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत भिक्षावृत्ति में लिप्त पाए गए 354 वयस्क व्यक्तियों को सेवाधाम आश्रम तथा 45 बच्चों को बाल देखरेख संस्थान भेजा गया है।

LPG संकट: कर्नाटक ने केंद्र से ऑटो गैस सप्लाई की समस्या दूर करने की अपील की
क्या है अमित शाह का ‘ट्रिपल D’ फॉर्मूला? बंगाल में घुसपैठ पर सख्ती का प्लान
छतरपुर में ग्रामीणों का विरोध, केन-बेतवा लिंक परियोजना पर उठे सवाल