अमेरिका के ओहायो में भारतीय छात्र अगवा
ओहायो। अमेरिका में एक भारतीय छात्र को अगवा कर लिया गया है। किडनैपर्स ने हैदराबाद में रह रहे उसके पिता से करीब एक लाख रुपए की फिरैती मांगी है। साथ ही धमकी दी है कि अगर पैसे नहीं भेजे गए या पुलिस को खबर दी गई तो वो छात्र की किडनी बेच देंगे। 25 साल का अब्दुल मोहम्मद ओहायो के क्लीवलैंड यूनिवर्सिटी में मास्टर्स की पढ़ाई कर रहा था। वो मई 2023 में अमेरिका गया था। उसके परिवार का कहना है कि 7 मार्च के बाद से उनकी अब्दुल से बात नहीं हुई। अब्दुल के पिता मोहम्मद सलीम को पिछले हफ्ते एक अज्ञात नंबर से फोन आया था। कॉलर ने कहा कि उनके बेटे को अगवा कर लिया गया है। किडनैपिंग क्लीवलैंड के में ड्रग डीलर्स ने की है। उन्होंने छात्र को छोडऩे के लिए करीब एक लाख रुपए की मांग की है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने