गांजे की खेती करने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार, 2330 पौधे जब्त
रोहिड़ा पुलिस ने गुरुवार को चोरी-छिपे गांजे की खेती करने के मामले में कार्रवाई की है। पुलिस ने खेत में बोए गए 153.600 किलोग्राम हरे गांजे के 2330 पौधे जब्त कर खेती करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार टीम ने लालाराम पुत्र भुराजी गरासिया के खेत में बोए गए हरे गांजे के 2330 पौधे जब्त किए। इनका कुल वजन 153.600 किलोग्राम है। इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। कार्रवाई में रोहिड़ा पुलिस थाना के सहायक उपनिरीक्षक छैल सिंह, कांस्टेबल कालूराम, अमन कुमार एवं जितेंद्र सिंह सम्मिलित रहे।

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: हफ्ते के पहले दिन क्या आपको मिली राहत? टंकी फुल कराने से पहले चेक करें अपने शहर का भाव
गहने बनवाने का सबसे सही समय! सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट, चेक करें अपने शहर के ताजा रेट