एम्स भोपाल में एसबीआई प्री-पेड कैशलेस स्मार्ट कार्ड सुविधा
एम्स भोपाल में एसबीआई प्री-पेड कैशलेस स्मार्ट कार्ड सुविधा
नकद भुगतान काउंटरों पर लंबी कतारों से मिलेगी राहत
भोपाल। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भोपाल ने मरीजों और उनके परिजनों की सुविधा के लिए भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के सहयोग से प्री-पेड कैशलेस स्मार्ट कार्ड सेवा शुरू की है। यह सुविधा अस्पताल में भुगतान प्रक्रिया को अधिक सरल, तेज और सुरक्षित बनाएगी। इसके माध्यम से मरीजों और उनके परिजनों को नकद भुगतान काउंटरों पर लंबी कतारों से राहत मिलेगी तथा उपचार के दौरान अधिक नकदी साथ रखने की आवश्यकता भी नहीं रहेगी।
प्री-पेड कैशलेस स्मार्ट कार्ड सेवा अगले महीने 15 अगस्त 2026 से एम्स भोपाल के सभी मरीजों के लिए उपलब्ध होगी। कार्ड के माध्यम से अस्पताल की विभिन्न सेवाओं का कैशलेस भुगतान किया जा सकेगा, जिससे उपचार प्रक्रिया पहले की तुलना में अधिक सुविधाजनक और पारदर्शी बनेगी।
स्तन केंसर जागरूकता कार्यक्रम 28 जुलाई को
एम्स भोपाल में आगामी 28 जुलाई को महिलाओं में स्तन कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने और समय रहते इसकी पहचान को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से स्तन कैंसर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। चिकित्सा ऑन्कोलॉजी एवं हीमेटोलॉजी विभाग द्वारा रेडिएशन ऑन्कोलॉजी, सर्जिकल ऑन्कोलॉजी विभाग, केप सेंटर तथा द डियर फाउंडेशन (स्विट्ज़रलैंड) के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं को विशेष स्तन ट्यूमर मॉडल के माध्यम से स्वयं स्तन जांच (सेल्फ ब्रेस्ट एग्जामिनेशन) की सही विधि सिखाई जाएगी । इसके साथ ही स्तन स्वास्थ्य की निगरानी के लिए DearYou ऐप का प्रदर्शन भी किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान “द डियर फाउंडेशन” की संस्थापक सोन्या डिनर, वैज्ञानिक सलाहकार प्रो. (डॉ.) अजय भटनागर तथा प्रो. (डॉ.) माधवानन्द कर स्तन कैंसर की समय पर पहचान, नियमित जांच और जागरूकता के महत्व पर अपने विचार साझा करेंगे।

गुणवत्ता, समयबद्धता और जवाबदेही से पूर्ण हों सभी सेतु निर्माण परियोजनाएं : लोक निर्माण मंत्री सिंह
संतों की वाणी से बेहतर जीवन का मार्ग प्रशस्त होता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
एम्स भोपाल में एसबीआई प्री-पेड कैशलेस स्मार्ट कार्ड सुविधा
बुलडोजर कार्रवाई पर बयान पड़ा भारी, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ केस दर्ज